17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयS-400 के बदले ईरान अब रूस को देगा Fath 360 बैलिस्टिक मिसाइल,...

S-400 के बदले ईरान अब रूस को देगा Fath 360 बैलिस्टिक मिसाइल, जानिए इसकी ताकत

Published on

नई दिल्ली,

इजरायल और अमेरिका की मिसाइलों से बचने के लिए रूस ने ईरान को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ एयर डिफेंस सिस्टम S-400 दिया था. उसके बदले ईरान अब रूस को Fath 360 बैलिस्टिक मिसाइल सौंप रहा है. इसके लिए रूस के कई सैनिक ईरान भी गए थे ताकि इस मिसाइल को चलाना सीख सकें.

रूस अपने हथियारों के जखीरे में ईरानी मिसाइल शामिल करने जा रहा है. Fath 360 एक मोबाइल बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम है. जिसकी अधिकतम रेंज 120 किलोमीटर है. इसमें 150 किलोग्राम वजन का वॉरहेड लगाया जाता है. यह मिसाइल एकदम सटीक निशाना लगाने के लिए बनाई गई है. खासतौर से क्लोज रेंज टारगेट के लिए.

मिसाइल का कुल वजन 787 किलोग्राम होता है. लंबाई 16.97 फीट है. व्यास 1.20 फीट है. कम से कम 30 किलोमीटर और अधिकतम 120 किलोमीटर तक टारगेट गिरा सकता है. इसमें हाई एक्सप्लोसिव वॉरहेड़ लगता है. यानी इसकी मदद से इमारत, बंकर, हथियार डिपो, तेल डिपो, बंदरगाह वगैरह उड़ाया जा सकता है.

इसकी स्पीड 3704.4 से 4939.3 km/hr होती है. उड़ान के समय कम और टारगेट पर गिरते समय ज्यादा. एक्युरेसी सर्किल 30 मीटर से कम है. यानी टारगेट से 30 मीटर दाएं-बाएं भी गिरे तो भी टारगेट खत्म हो जाता है. इस मिसाइल को पहली बार 21 अगस्त 2020 को ईरान ने दिखाया था. इसे लॉन्च करने के लिए ट्रक होता है. जिसमें चार या छह राउंड के कैनिस्टर होते हैं. उनसे ही मिसाइलें दागी जाती हैं.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...