18.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यकन्नौज: पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव गिरफ्तार, नाबालिग से रेप के...

कन्नौज: पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव गिरफ्तार, नाबालिग से रेप के प्रयास का आरोप, BJP ने सपा को घेरा

Published on

कन्नौज ,

यूपी के कन्नौज जिले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को पुलिस ने आधी रात को गिरफ्तार कर लिया. नवाब सिंह पर नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई एफआईआर दर्ज करने के बाद देर रात नवाब को दबोच लिया. वहीं, नाबालिग पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया. उधर, बीजेपी इस मामले को लेकर सपा पर हमलावर हो गई है. जबकि, आरोपी नवाब सिंह ने आरोपों को साजिश करार दिया है.

इस मामले में पीड़ित छात्रा की मां की तरफ से दी गई तहरीर में नवाब सिंह यादव के खिलाफ ऐक्शन लिया गया है। उसे कन्नौज के चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय में रंगे हाथ पकड़ा गया। गिरफ्तारी के दौरान एसपी अमित कुमार आनंद खुद मौजूद रहे। घटना के बाद से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सैकड़ों समर्थक थाने का घेराव करने पहुंच गए।

बीजेपी नेताओं के मुताबिक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव सपा से जुड़ा हुआ है. एक समय पार्टी में उसकी गहरी पैठ थी. हालांकि, पिछले कुछ समय से वो पार्टी की किसी गतिविधि में शामिल नहीं हो रहा था. नवाब सिंह लोकसभा इलेक्शन में पार्टी के चुनाव प्रचार में भी नहीं दिखा था. पार्टी में उसके पास कोई पद भी नहीं है और न ही पार्टी ने उसको लेकर अभी कोई बयान दिया है.

फिलहाल, नवाब सिंह यादव की गिरफ़्तारी को लेकर स्थानीय पुलिस ने बताया कि देर रात 1:30 बजे एक कॉल 112 पर आई थी. जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची थी. छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया. साथ ही पीड़ित किशोरी मेडिकल के लिए भिजवाया गया.

नवाब सिंह यादव ने इस मामले को अपने राजनीतिक करियर को समाप्त करने की साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि यह आरोप उनके खिलाफ रचा गया एक षड्यंत्र है। यादव ने यह भी आरोप लगाया कि पीडि़ता की बुआ पहले समाजवादी पार्टी में थी, वह अब भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। इस वजह से यह पूरा मामला रचा गया है।

नवाब की रिहाई के लिए डटे समर्थकों का कहना है कि यादव के खिलाफ यह मामला साजिशन रचा गया है, जिससे उनके राजनीतिक करियर को खत्म किया जा सके। हालात को देखते हुए मौके पर सीओ और एएसपी भी पहुंचे। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

वहीं, बीजेपी नेता (पार्टी के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी) अमित मालवीय ने इस घटना पर सपा को घेरा है. मालवीय ने ‘एक्स’ पर लिखा कि “अयोध्या के बाद अब कन्नौज में भी नाबालिग से रेप के प्रयास में सपा नेता गिरफ्तार. सपा सरकार के समय आरोपी नवाब सिंह यादव मिनी CM कहलाया जाता था. कन्नौज में डिंपल यादव के राइट हैंड और सांसद प्रतिनिधि के रूप में नवाब सिंह यादव की पहचान है. क्या अब भी अखिलेश यादव DNA टेस्ट की मांग करेंगे?”

छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
कहा जा रहा है कि नवाब सिंह यादव ने एक नाबालिग बच्ची को काम का झांसा देकर बुलाया था फिर उसके साथ अपराध करने की कोशिश की. लेकिन बच्ची ने किसी तरह खुद को बचा लिया और 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी. मामले में एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि हमे 112 पर सूचना मिली थी. जिसपर टीम मौके पर गई. किशोरी को आपत्तिजनक हालत में बरामद किया गया और आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया.

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...