9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलमनु भाकर और उनकी मां के साथ नीरज चोपड़ा का वीडियो वायरल,...

मनु भाकर और उनकी मां के साथ नीरज चोपड़ा का वीडियो वायरल, इंटरनेट पर उड़ने लगी अफवाह

Published on

नई दिल्ली

भारतीय शूटर मनु भाकर और एथलीट नीरज चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों खड़े होकर बात कर रहे हैं। हालांकि यह पता नहीं चल रहा है कि बात क्या हो रही है। इसके साथ ही एक और वीडियो वायरल है। इसमें मनु भाकर की मां सुवेधा भाकर नीरज से बात कर रही हैं। पेरिस ओलंपिक में मनु ने दो ब्रॉन्ज मेडल जीते जबकि नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में सिल्वर अपने नाम किया था।

रिश्ते की बात होने लगी
नीरज चोपड़ा का मनु भाकर और उनकी मां के साथ वीडियो वायरल होने पर रिश्ते की बात होने लगी है। सोशल मीडिया यूजर्स इसपर अलग अलग कमेंट कर रहे हैं। एक एक्स यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- शादी के रिश्ते की बात चल रही है। दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘एक भारतीय मां अपनी बेटी की शादी के बारे में सफल लड़के से बात कर रही है।’ तीसरे एक्स यूजर ने मजाक में कहा, ‘मम्मी जी दामादजी के लिए मिशन पर हैं।’ एक व्यक्ति ने आगे कहा- बेटा शादी मेरी बेटी से ही करना।

वहीं कुछ यूजर्स अफवाह उड़ाने वालों की क्लास भी लगा रहे हैं। एक ने लिखा- अगर एक लड़का और लड़की एक दूसरे से अच्छे से बात करते हैं तो भारत में लोग चीजें सोचने लगते हैं। वहीं एक ने लिखा- भारत में एकमात्र समस्या यह है कि दोनों ही पेशेवर खिलाड़ी हैं और अगर वे करियर से जुड़ी कोई बात कर रहे हैं, तो लोग इसे गलत अर्थों में लेंगे।

दोनों के लिए कमाल का रहा ओलंपिक
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला मेडल जीता था। उन्होंने तीन इवेंट में हिस्सा लिया और दो मेडल जीते। 10 मीटर एयर पिस्टल के साथ ही 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में मनु ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। वहीं तोक्यो ओलंपिक मे गोल्ड पर कब्जा जमाने वाले नीरज को इस बार सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। पेरिस ओलंपिक में भारत को मिला यह एकमात्र सिल्वर भी है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...