12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedडबल धमाका! खुदरा महंगाई का निकला दम, 5 साल के न‍िचले स्‍तर...

डबल धमाका! खुदरा महंगाई का निकला दम, 5 साल के न‍िचले स्‍तर 3.54% पर पहुंची, कारखानों का उत्‍पादन बढ़ा

Published on

नई दिल्‍ली

अर्थव्‍यवस्‍था के मोर्च पर दो सुखद आंकड़े आए हैं। खुदरा महंगाई दर जुलाई में घटकर 3.54 फीसदी पर आ गई। जून में यह 5.08 फीसदी थी। वहीं, देश का औद्योगिक उत्पादन अप्रैल-जून तिमाही में 5.2 फीसदी बढ़ा। एक साल पहले इसी तिमाही में इसमें 4.7 फीसदी की ग्रोथ हुई थी। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

खाद्य वस्तुओं की कीमतों में नरमी से खुदरा महंगाई दर जुलाई में घटकर 3.54 फीसदी पर आई। करीब पांच साल में यह पहला मौका है जब खुदरा महंगाई दर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के चार फीसदी के टारगेट से नीचे आई है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा महंगाई दर इस साल जून में 5.08 फीसदी थी। जबकि बीते साल जुलाई में यह 7.44 फीसदी थी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के आंकड़ों के अनुसार, खाद्य वस्तुओं की महंगाई जुलाई में 5.42 फीसदी रही। यह जून में 9.36 फीसदी थी। इससे पहले खुदरा महंगाई दर सितंबर, 2019 में चार फीसदी के नीचे रही थी।

सरकार ने रिजर्व बैंक को खुदरा महंगाई दर को दो फीसदी घट-बढ़ के साथ चार फीसदी रखने की जिम्मेदारी दी हुई है। खुदरा महंगाई की दर में नरमी के बाद आरबीआई की अगली नीतिगत बैठक में ब्याज दरों में कमी के बारे में फैसला लिया जा सकता है। नीतिगत ब्‍याज दरों बदलाव करते वक्‍त केंद्रीय बैंक खुदरा महंगाई दर को जरूर ध्‍यान में रखता है। ऐसे में कह सकते हैं कि जुलाई में खुदरा महंगाई में कमी एक सकारात्मक संकेत है। लेकिन, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि महंगाई पूरी तरह से नियंत्रण में है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...