10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedमोदी सरकार ने वापस लिया ब्रॉडकास्टिंग बिल 2024, कहा- चर्चा के बाद...

मोदी सरकार ने वापस लिया ब्रॉडकास्टिंग बिल 2024, कहा- चर्चा के बाद ​फिर तैयार होगा नया ड्राफ्ट

Published on

नई दिल्ली:

मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए ब्रॉडकास्टिंग बिल 2024 वापस ले लिया है। विचार विमर्श के बाद इसका नया मसौदा तैयार किया जाएगा। सरकार के लाए इस नए ब्रॉडकास्टिंग बिल को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मॉनसून सत्र में पेश किया था। इस बिल के पेश होने के बाद इंडिविजुअल कॉन्टेंट क्रिएटर्स और डिजिटल ब्रॉडकास्टर्स के लिए टेंशन बढ़ गई थी। इसे पिछले साल नवंबर में ड्राफ्ट किया गया था। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नेअपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इस बारे में पूरी जानकारी दी है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने क्या कहा?
ब्रॉडकास्टिंग बिल 2024 को वापस लेते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि विधेयक का एक मसौदा तैयार हो रहा है। इस मसौदा विधेयक को 10 नवंबर 2023 को जनता और हितधारकों (जिनपर यह कानून प्रभाव डालेगा) की राय लेने के लिए स्पष्टीकरण नोट्स के साथ सार्वजनिक किया गया था। विभिन्न संघों सहित कई लोगों से इस मसौदे पर सुझाव/ टिप्पणियां मिली हैं। मंत्रालय हितधारकों के साथ मसौदा विधेयक पर चर्चा करने के लिए परामर्श श्रृंखला आयोजित कर रहा है। आपकी राय लेने के लिए 15 अक्टूबर 2024 तक अतिरिक्त समय दिया जा रहा है। विस्तृत चर्चा के बाद एक नया मसौदा प्रकाशित किया जाएगा।

मॉनसून सत्र में हुआ था पेश
मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग (MIB) ने ब्रॉडकास्टिंग बिल 2024 के ड्राफ्ट को पिछले साल नवंबर में ही तैयार कर लिया था। इसके लिए पब्लिक कमेंट की डेडलाइन 15 जनवरी 2024 तक थी। इस मॉनसून सत्र में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे पेश किया। इस बिल के बाद डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स और इंडिविजुअल कॉन्टेंट क्रिएटर्स गुस्से में हैं। इसका दूसरा ड्राफ्ट जुलाई में तैयार हुआ था।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...