30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीति15 अगस्त को आतिशी नहीं फहरा पाएंगी तिरंगा, GAD ने खारिज किया...

15 अगस्त को आतिशी नहीं फहरा पाएंगी तिरंगा, GAD ने खारिज किया केजरीवाल का प्रस्ताव

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वो प्रस्ताव खारिज हो गया है जहां पर उन्होंने कहा था कि मंत्री आतिशी द्वारा 15 अगस्त को झंडा फहराया जाएगा। असल में जीएडी द्वारा सीएम केजरीवाल के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी गई है। कुछ दिन पहले ही जेल केजरीवाल ने एक लेटर जारी किया था जिसमें लिखा था कि आतिशी को ही 15 अगस्त को तिरंगा फहराने दिया जाए।

झंडा विवाद: केजरीवाल को बड़ा झटका
ऐसा कहा गया कि अरविंद केजरीवाल नहीं चाहते थे कि उनकी अनुपस्थिति में एलजी वीके सक्सेना ध्वजारोहण करें, ऐसे में उन्होंने जिम्मेदारी अपनी ही एक मंत्री को दे दी। लेकिन उन्हें बड़ा झटका लगा है क्योंकि उनकी डिमांड ही सिरे से खारिज कर दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि हर साल दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ही स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ही ध्वजारोहण करते हैं। लेकिन इस बार क्योंकि वे जेल में हैं, ऐसे में उन्होंने आतिशी को जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन वो प्रस्ताव ही स्वीकार नहीं किया गया।

मनीष सिसोदिया हो गए नाराज
नियमों का हवाला देकर केजरीवाल की मांग को खारिज किया गया है। अब मनीष सिसोदिया ने इस फैसले को काफी दुर्भाग्यपूर्ण बता दिया है, उन्हें यह ओछी राजनीति दिखाई पड़ रही है। वैसे इससे पहले भी राजधानी एलजी और सरकार की तनातनी की वजह सियासी अखाड़ा बन चुकी है, अब एक बार फिर वैसी ही स्थिति बनती दिख रही है। जानकारी के लिए बता दें कि अरविंद केजरीवाल इस समय कथित शराब घोटाले के मामले में जेल की सजा काट रहे हैं। ईडी केस में जरूर उन्हें जमानत मिली है, लेकिन सीबीआई केस में 20 अगस्त को सुनवाई होनी है।

केजरीवाल को एक बड़ी आस
आम आदमी पार्टी के लिए राहत की बात बस यह है कि मनीष सिसोदिया जेल से बाहर आ चुके हैं, उन्हें जरूर जमानत दी गई है। अब जिन बातों को आधार बनाकर यह बेल मिली है, केजरीवाल की भी उम्मीद बंधी है कि उन्हें जमानत दे दी जाएगी।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...