30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeराजनीतिAAP ने शुरू किया 'सत्यमेव जयते' सोशल मीडिया कैंपेन! नेता, मंत्री, विधायक...

AAP ने शुरू किया ‘सत्यमेव जयते’ सोशल मीडिया कैंपेन! नेता, मंत्री, विधायक लगाएंगे ये नई DP

Published on

नई दिल्ली ,

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को सत्यमेव जयते कैंपेन की शुरुआत की है. मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब आम आदमी पार्टी भाजपा शासित केंद्र सरकार का घेराव सोशल मीडिया पर भी करेगी. वरिष्ठ आप नेता आतिशी ने कैंपेन लॉन्च करते हुए कहा कि तानाशाही के खिलाफ सच्चाई की लड़ाई में आम आदमी पार्टी ने अपने नए डीपी कैंपेन ‘सत्यमेव जयते’ की शुरुआत की है. कैंपेन के तहत आम आदमी पार्टी के सभी नेता-कार्यकर्ता अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदलेंगे.

इस मौके पर आप नेता आतिशी ने कहा कि पिछले दो सालों से भाजपा की तानाशाह सरकार ने आम आदमी पार्टी को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. आम आदमी पार्टी के नेताओं पर झूठे केस लगाए और रेड की. बावजूद इसके उन्हें भ्रष्टाचार का एक रुपया भी नहीं मिला, इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को जेल में डाल दिया. मनीष सिसोदिया जी, सतेंद्र जैन जी, संजय सिंह जी और दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ्तार किया गया. ऐसी गिरफ्तारियां स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाती हैं.

आम आदमी पार्टी ने शुरू किया डीपी कैंपेन ‘सत्यमेव जयते’
आप नेता आतिशी कहा कि उस समय भी जो लोग अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाते थे, उन्हें भी झूठे मुकदमों में जेल में डाला जाता था. जवाहर लाल नेहरू, लाला लाजपत राय और महात्मा गांधी तक को जेल में डाला गया. इसके अलावा आतिशी ने कहा कि हर तानाशाह अपने विरोधियों और विपक्षियों को चुप करने के लिए जेल में डालने की कोशिश करता है.

भाजपा ने भी सोचा था कि अपनी तानाशाही से आम आदमी पार्टी को दबा देंगे या तोड़ देंगे. लेकिन उनकी हर संभव कोशिश के बाद भी आम आदमी पार्टी नहीं टूटी और मनीष सिसोदिया जी के जेल में 17 महीने रहने के बाद सच्चाई की जीत हुई. इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस सच्चाई की जीत के उपलक्ष्य में आम आदमी पार्टी ‘सत्यमेव जयते’ का डीपी कैंपेन शुरू कर रही है.

भाजपा की तमाम कोशिशों के बावजूद हम टूटे नहीं
आम आदमी पार्टी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सत्यमेव जयते के डीपी कैंपेन की शुरुआत हो रही है. आप नेता आतिशी ने कहा कि हम भाजपा को यह बताना चाहते है कि वो हमें कितना भी परेशान कर ले लेकिन तोड़ नहीं सकते है. वो चाहे कितने समय भी हमारे नेताओं में जेल में डाल दे लेकिन जीत आखिरकार सच्चाई की ही होगी. उन्होंने साझा करते हुए कहा कि आज से आम आदमी पार्टी के सभी नेता, कार्यकर्ता सोशल मीडिया हैंडल पर सत्यमेव जयते के डिसप्ले पिक्चर को कैंपेन के रूप में शुरू करेंगे.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...