6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयकेंद्र सरकार की एडवाइजरी के बाद भी नहीं माने डॉक्टर, कहा- जारी...

केंद्र सरकार की एडवाइजरी के बाद भी नहीं माने डॉक्टर, कहा- जारी रहेगी हड़ताल

Published on

नई दिल्ली

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सभी मेडिकल कॉलेज और इंस्टीट्यूट के लिए केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में डॉक्टरों की सुरक्षा, हिंसा की तुरंत जांच, पुलिस एफआईआर से लेकर एनएमसी को घटना की रिपोर्ट भेजने का जिक्र है। इसके बावजूद डॉक्टर अपनी हड़ताल खत्म करने को तैयार नहीं हैं। डॉक्टरों का कहना है कि केंद्र सरकार की तरफ से उनकी मांगों को लेकर कोई आश्वसन नहीं दिया गया है। ऐसे में वो अपनी हड़ताल जारी रखेंगे।

देशभर के डॉक्टरों में आक्रोश
कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में डॉक्टर की रेप के बाद हत्या को लेकर देशभर के डॉक्टरों में आक्रोश है। डॉक्टरों ने देशव्यापी हड़ताल कर रखी है। हड़ताल को डॉक्टरों के संगठन फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (FORDA India) फोरडा का समर्थन हासिल है। फोरडा का कहना है कि केंद्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा अधिनियम पर कोई आश्वासन नहीं मिला है। ऐसे में हड़ताल वापस नहीं होगी! हमारी मांगें अभी भी अधूरी हैं।

जारी रहेगी हड़ताल
फोरडा ने कहा कि जब तक उन्हें पूरी तरह स्वीकार नहीं किया जाता, हम हड़ताल जारी रखेंगे। इससे पहले केंद्र सरकार की तरफ से जारी एडवाइजरी में डॉक्टरों की लिए सुरक्षित कामकाज को लेकर पॉलिसी तैयार करने की बात कही गई है। इसके तहत ओपीडी, कैजुअल्टी, हॉस्टल से लेकर कैंपसस और आवासीय क्वार्टर में सुरक्षा के पर्याप्त उपाय करने को कहा गया है। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी लगाने की बात भी कही गई है।

साथ ही मेडिकल कॉलेज में हिंसा की तुरंत जांच के लिए साथ ही पुलिस एफआईआर की भी बात कही गई है। इसके अलावा हिंसा की घटना के संबंध में क्या ऐक्शन लिया गया इसके बारे में 48 घंटे के भीतर नेशनल मेडिकल कमिशन को रिपोर्ट भेजनी होगी।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...