10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमंगल पर इतना पानी मिला जिससे पूरे ग्रह पर एक सागर भर...

मंगल पर इतना पानी मिला जिससे पूरे ग्रह पर एक सागर भर जाए… NASA की बड़ी खोज

Published on

नई दिल्ली,

NASA ने मंगल ग्रह की सतह के नीच पानी का अकूत भंडार खोज लिया है. ये इतना है कि इससे एक सागर भर जाए. सतह के कई किलोमीटर नीचे पत्थरों में दरारें हैं. वो टूटी हुई हैं यानी फ्रैक्चर्ड. इन दरारों के बीच इतना तरल पानी है कि उन्हें जमा करने पर एक सागर बन जाए. नासा ने यह गणना InSight Lander से मिले आंकड़ों से किया है.

मंगल ग्रह की सतह से 11.5 से 20 किलोमीटर की गहराई में भारी मात्रा में पानी मौजूद है. जिसमें छोटे सूक्ष्मजीवों के होने की भी संभावना है. या तो पहले रहे होंगे. सैन डिएगो स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के स्क्रिप्स इंस्टीट्यूशन ऑफ ओशैनोग्राफी के प्लैनेटरी साइंटिस्ट वाशन राइट और उनकी टीम ने यह स्टडी की है.

वाशन ने कहा कि मंगल ग्रह की ऊपरी लेयर यानी क्रस्ट इतनी गहराई में ऐसा माहौल बना देती है कि उसमें तरल पानी जमा हो सके. जबकि छिछली गहराइयों में ये जमकर बर्फ बन जाती है. वाशन और उनके साथियों की यह स्टडी हाल ही में प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेस में प्रकाशित हुई है.

इनसाइट लैंडर की भूकंपीय तरंगों को पढ़ने की क्षमता से खुलासा
वाशन के साथी रिसर्चर माइकल मांगा ने कहा कि धरती पर भी हम इतनी गहराइयों में सूक्ष्मजीवन खोज चुके हैं. जहां पर पानी का सैचुरेशन है. ऊर्जा स्रोत भी नहीं है. लेकिन धरती इतनी गर्म है कि जीवन पनप सके. नासा का इनसाइट लैंडर साल 2018 में मंगल की सतह पर उतरा था. ताकि उसके अंदर की स्टडी कर सके.

इस लैंडर ने अपनी सीस्मिक तरंगों यानी भूकंपीय तरंगों से मंगल ग्रह की अंदरूनी लेयर्स का नक्शा बनाने में मदद की. वाशन ने बताया कि उन्होंने इसी के डेटा की स्टडी करके यह निष्कर्ष निकाला है कि मंगल ग्रह के नीचे काफी ज्यादा मात्रा में पानी जमा है. ये तरंगें जब किसी भी वस्तु से गुजरती हैं तो उनमें बदलाव आता है.

सारा पानी निकाला जाए तो पूरे ग्रह पर एक बड़ा सागर बन जाएगा
तरंगें जब पत्थर से गुजरती है तो उनका अलग व्यवहार होता है. पानी से गुजरती हैं तो अलग व्यवहार होता है. कहां दरारें हैं यह पता चल जाता है. इन्हीं तरंगों की स्टडी करके वाशन और उनकी टीम ने यह पता किया कि कहां और कितनी गहराई में कितना पानी है. इसी तरीके से धरती पर पानी के बड़े स्रोत, तेल और गैस खोजे जाते हैं.

मंगल ग्रह में 11.5 किलोमीटर से लेकर 20 किलोमीटर की गहराई में मौजूद पत्थरों की दरारों के बीच पानी ही पानी मौजूद है. जो लावा के ठंडा होने के बाद वहां जमा हुआ है. अगर यह सारा पानी जमा किया जाए तो मंगल की सतह पर 1 से 2 किलोमीटर गहरा सागर भरा जा सकता है. वह भी पूरे ग्रह पर. सिर्फ एक जगह नहीं.

एक समय था जब मंगल ग्रह पर गर्मी और गीलापन दोनों था
अभी मंगल ग्रह की सतह ठंडी है. रेगिस्तानी है. लेकिन कभी गर्म और गीली होती थी. लेकिन ये 300 करोड़ साल पहले बदल चुका है. स्टडी ये बताती है कि मंगल ग्रह पर मौजूद पानी अंतरिक्ष में गायब नहीं हुआ. बल्कि क्रस्ट लेयर से फिल्टर होते हुए अंदर जाकर जमा हो गया. शुरुआती मंगल ग्रह पर पानी की नदियां, झीलें थीं. संभवतः सागर भी रहे होंगे. इस खोज से यह उम्मीद जगी है कि मंगल ग्रह पर पानी की मदद से लंबे समय के लिए इंसानी कॉलोनी बनाई जा सकती है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...