नई दिल्ली,
कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या का मामला ममता बनर्जी सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा है. बीजेपी ने ममता बनर्जी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है.
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी के साथ प्रथम दृष्टिया रेप हुआ, गैंगरेप हुआ और उसके बाद निर्मम हत्या कर दी जाती है. कल कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक आदेश पारित किया है. इस आदेश में हाईकोर्ट ने चिंता जनक बातें कही हैं. इससे पता चला है कि बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. इस मामले में ममता बनर्जी से सवाल पूछे जाने बहुत जरूरी है.
