15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedनेहरू-3 हजार, इंदिरा-30 हजार, राजीव-3 लाख, मोदी-33 लाख... अमेरिका में भारतीयों के...

नेहरू-3 हजार, इंदिरा-30 हजार, राजीव-3 लाख, मोदी-33 लाख… अमेरिका में भारतीयों के ये कैसे आंकड़े हैं

Published on

नई दिल्ली:

अमेरिका में हर क्षेत्र में भारतीय मूल के लोगों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। चाहे राजनीति की बात हो, तकनीक का क्षेत्र हो या स्पेस सेक्टर, भारतवंशियों ने हर क्षेत्र में झंडा गाढ़ा है। अमेरिका की कई मल्टीनेशनल कंपनियों की कमान भारतीय मूल को लोगों के हाथ में है। देश की उपराष्ट्रपति और अब राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस भारतीय मूल की हैं। इसी तरह सुंदर पिचाई और सत्य नडेला ने तकनीक के क्षेत्र में अपना सिक्का जमाया है जबकि सुनीता विलियम्स ने स्पेस सेक्टर में धूम मचाई है। पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका में भारतवंशियों के निर्विवाद उदय को सभी ने स्वीकार किया है। बीसीजी और भारतीय मूल के वैश्विक नेताओं के एक नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन ने Indiaspora की एक संयुक्त रिपोर्ट ने अमेरिका में भारतवंशियों की सफलता के बारे में ठोस आंकड़े पेश किए हैं।

इसके मुताबिक अमेरिका में इस समय 51 लाख भारतीय प्रवासी हैं। इनकी औसत आय $136,000 है जो अमेरिकी औसत से लगभग दोगुनी है। अमेरिका की कुल जनसंख्या में भारतवंशियों की आबादी केवल 1.5% है लेकिन अमेरिका के कुल टैक्सेज में उनका योगदान 5-6% है। Small Community, Big Contributions, Boundless Horizons नाम से जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में भारतवंशियों का दबदबा सभी क्षेत्रों में है। अमेरिका में 10 में से एक डॉक्टर भारतीय-अमेरिकी है, जो 30% रोगियों की सेवा करता है। इसी तरह देश में 60% होटल प्रवासी भारतीयों के पास हैं जो 700 अरब डॉलर का रेवेन्यू पैदा करते हैं और 40 लाख से अधिक नौकरियां पैदा करते हैं।

3 हजार से 33 लाख
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में सभी कनवीनिएंस स्टोर्स में से करीब 35-50% का स्वामित्व भारतीय मूल के लोगों के पास है, जो हर साल 350-490 अरब डॉलर का रेवेन्यू जेनरेट करते हैं। 2010 में भारत में केवल एक यूनिकॉर्न थी जो संख्या मार्च 2024 तक 114 पहुंच गई। पिछले पांच वर्षों में अमेरिका में अप्रवासियों द्वारा स्थापित यूनिकॉर्न में भारतवंशी सबसे आगे हैं। रिपोर्ट जारी करते हुए, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि जब पंडित जवाहर लाल नेहरू बतौर पीएम पहली बार अमेरिका गए तो वहां भारतवंशियों की आबादी 3,000 थी। इंदिरा गांधी के समय यह संख्या 30,000 थी और राजीव गांधी के समय 3 लाख थी। जब नरेंद्र मोदी बतौर पीएम पहली बार अमेरिका गए तो यह संख्या 33 लाख पहुंच गई। जयशंकर ने कहा कि अमेरिका में केवल भारतीय प्रवासियों की आबादी ही नहीं बढ़ी बल्कि उनकी क्वालिटी, स्किल, टैलेंट और योगदान भी सबसे अलग है।

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि यह रिपोर्ट केवल यह नहीं बताती है कि भारतीयों ने अमेरिका को कैसे प्रभावित किया है। यह अमेरिका का प्रतिबिंब है। अमेरिका में भारतवंशियों को जानना अमेरिका को जानना है। कमला हैरिस पहली भारतीय-अमेरिकी हैं जो अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं। यदि आप भविष्य देखना चाहते हैं, यदि आप भविष्य पर काम करना चाहते हैं, यदि आप उस भविष्य का गवाह बनना चाहते हैं, तो भारत आएं। यदि आप अमेरिका का भविष्य देखना चाहते हैं, तो भारतीय-अमेरिकी समुदाय को समझें और आप देखेंगे कि हम कहां जा रहे हैं। 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है।

क्या हैं चुनौतियां
अभी भारतीय प्रवासी ज्यादातर कैलिफोर्निया, टेक्सस, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क और एलिनॉय में रहते हैं। हालांकि भारतवंशियों के लिए अमेरिका में कई चुनौतियां भी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 6% गरीबी रेखा से नीचे रहते हैं और 2021 में 14% अनडॉक्यूमेंटेड थे। लेकिन चुनौतियों के बावजूद अमेरिका में भारतीय प्रवासी बढ़ते जा रहे हैं और उनका गहरा आर्थिक प्रभाव पड़ा है। भारतीय-अमेरिकी सालाना 1.5 से 2 अरब डॉलर दान में देते हैं। वे 2008 से अमेरिकन यूनिवर्सिटीज को 3 अरब डॉलर से अधिक दान कर चुके हैं। साल 2023 तक, भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में 40 अरब डॉलर का निवेश किया है और लगभग 4.3 लाख नौकरियां पैदा की हैं। 2022-23 में अमेरिका से भारत को भेजी जाने वाली राशि 26 अरब डॉलर थी।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...