9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
HomeखेलICC रैंकिंग में फेरबदल, हिटमैन रोहित ने शुभमन को पछाड़ा, बाबर टॉप...

ICC रैंकिंग में फेरबदल, हिटमैन रोहित ने शुभमन को पछाड़ा, बाबर टॉप पर

Published on

नई दिल्ली,

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 14 अगस्त (मंगलवार) को नवीनतम रैंकिंग जारी की है, जिसमें बड़ा उथल-पुथल देखने को मिला है. अब वनडे की बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर आ गए हैं. रोहित ने अपने हमवतन सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को तीसरे नंबर पर ढकेल दिया. गिल के बाद विराट कोहली का नंबर आता है, जो चौथे पायदान पर हैं.

बाबर से ज्यादा पीछे नहीं रोहित
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम वनडे में बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर हैं. लेकिन रोहित शर्मा उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं. रोहित के 765, जबकि बाबर आजम के 824 रेटिंग अंक हैं. श्रीलंका के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में रोहित ने 157 रन बनाए थे. श्रीलंकाई बल्लेबाज पथुम निसंका भी उसी सीरीज में 101 रन बनाने के कारण आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं. कुसल मेंडिस (पांच पायदान ऊपर 39वें स्थान पर) और अविष्का फर्नांडो (20 पायदान ऊपर 68वें स्थान पर) की भी रैंकिंग में सुधार हुआ है.

नीदरलैंड्स के आक्रामक सलामी बल्लेबाज मैक्स ओ’डॉड (10 पायदान ऊपर 54वें स्थान पर) और अमेरिका के मोनांक पटेल (11 पायदान ऊपर 56वें ​​स्थान पर) को भी फायदा हुआ. वनडे की गेंदबाजी रैंकिंग में अमेरिका के नोस्तुश केंजीगे (10 पायदान ऊपर 49वें स्थान पर) और श्रीलंकाई स्पिनर डुनिथ वेलालगे (17 पायदान ऊपर 59वें स्थान पर) भी छाए रहे. गेंदबाजी रैंकिंग में केशव महाराज पहले, जोश हेजलवुड दूसरे और एडम जाम्पा तीसरे नंबर पर हैं.

टेस्ट क्रिकेट में बावुमा को फायदा
टेस्ट रैंकिंग में भी कुछ बदलाव हुआ. बल्लेबाजों में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने अपने टेस्ट करियर की सर्वोच्च रेटिंग हासिल की है. बावुमा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 6 और 15* रनों की पारी खेली थी. बावुमा बल्लेबाजों की सूची में दो स्थान की छलांग लगाकर 16वें स्थान पर पहुंच गए. जबकि साउथ अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज टोनी डी जोरजी 29 स्थान के सुधार के साथ 85वें स्थान पर आ गए. जोरजी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान पहली पारी में 78 रन बनाए थे.

टेस्ट की बल्लेबाजी रैंकिंग में जेसन होल्डर (तीन पायदान ऊपर 67वें स्थान पर) और एलिक अथानाज (12 पायदान ऊपर 76वें स्थान पर) को भी फायदा हुआ है. जबकि टेस्ट की गेंदबाजों रैंकिंग में केशव महाराज छा गए. महाराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान दोनों पारियों में चार-चार विकेट लिए, जिसके चलते इस साउथ अफ्रीकी स्पिनर ने सात स्थानों का सुधार किया और अब वह 21वें स्थान पर हैं. वेस्टइंडीज के स्पिनर जोमेल वॉरिकन 12 स्थान के फायदे से अब 54वें नंबर पर हैं.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...