15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorized1, 2, 3... मोदी 3.0 खत्म होने तक किस नंबर पर होगी...

1, 2, 3… मोदी 3.0 खत्म होने तक किस नंबर पर होगी देश की इकॉनमी, IMF ने दे दिया आंकड़ा

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में कहा था कि उनके तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी इकॉनमी बन जाएगा। मोदी का यह कार्यकाल 2029 तक चलेगा। आईएमएफ के मुताबिक 2029 तक भारत दुनिया की तीसरी बड़ी इकॉनमी बन जाएगा। भारत अभी पांचवें नंबर पर है। उससे आगे अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान है। लेकिन 2029 तक भारत यूरोप की सबसे बड़ी इकॉनमी जर्मनी और जापान को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा। तब भारत की जीडीपी का साइज 6.44 ट्रिलियन डॉलर होगा। जर्मनी 5.36 ट्रिलियन डॉलर के साथ चौथे पर खिसक जाएगा जबकि जापान 4.94 ट्रिलियन डॉलर के साथ पांचवें नंबर पर होगा। भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है।

आईएमएफ के मुताबिक 2029 में अमेरिका 34.95 ट्रिलियन डॉलर के साथ सबसे बड़ी इकॉनमी बनी रहेगी। इसी तरह चीन 24.84 ट्रिलियन डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर बना रहेगा। हालांकि भारत के अगले एक-दो साल में ही तीसरे नंबर पर पहुंचने की उम्मीद है। इसका कारण यह है कि जर्मनी और जापान की इकॉनमी संघर्ष कर रही हैं। जर्मनी की इकॉनमी में दूसरी तिमाही में अप्रत्याशित गिरावट देखने को मिली। तकनीकी रूप से लगातार दो तिमाहियों में गिरावट को मंदी कहा जाता है। जापान का सेंट्रल बैंक भी खपत बढ़ाने के लिए ब्याज दर बढ़ाने में लगा है।

चीन का हाल
करीब दो दशक तक ग्लोबल इकॉनमी का इंजन रहे चीन की इकॉनमी भी कई मोर्चों पर संघर्ष कर रही है। देश का रियल एस्टेट गहरे संकट में है। इसका चीन की जीडीपी में करीब 30 फीसदी योगदान है। रियल एस्टेट के कारण बैंकों पर भी संकट गहरा रहा है। दूसरी ओर भारत की इकॉनमी हर मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। आईएमएफ के मुताबिक अगले दो-तीन साल तक भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकॉनमी बना रहेगा। Forbes के मुताबिक अभी अमेरिका ($28.783 ट्रिलियन) पहले, चीन ($18.536 ट्रिलियन) दूसरे, जर्मनी ($4.590 ट्रिलियन) तीसरे और जापान ($4.112 ट्रिलियन) चौथे नंबर पर है। भारत की इकॉनमी का साइज अभी $3.942 ट्रिलियन डॉलर है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

मजदूर दिवस पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र: श्रमिकों को समर्पित होगा 1 मई का दिन, सीएम मान ने किया ऐलान

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में मंगलवार (28 अप्रैल) को हुई कैबिनेट बैठक...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...