10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमोहम्मद यूनुस सरकार के साथ काम करने के इच्छुक... बांग्लादेश के विदेश...

मोहम्मद यूनुस सरकार के साथ काम करने के इच्छुक… बांग्लादेश के विदेश मंत्री से मिले भारतीय उच्चायुक्त, दिया बड़ा बयान

Published on

ढाका

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने आज कहा कि भारत प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के साथ काम करने का इच्छुक है। प्रणय वर्मा ने ढाका में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में विदेश मामलों के सलाहकार (विदेश मंत्री) मोहम्मद तौहीद हुसैन के साथ बैठक के बाद ये बयान दिया है। वर्मा ने कहा कि नई दिल्ली और ढाका का मजबूत संबंधों का इतिहास रहा है। हम बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों को आगे बढ़ाने और मजबूत करने में रुचि रखते हैं। बांग्लादेश में शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के गिरने और अंतरिम सरकार के गठन के बाद तौहीद हुसैन के साथ भारतीय उच्चायुक्त की यह पहली बैठक है।

शेख हसीना ने 5 अगस्त को ढाका छोड़ने के बाद भारत में शरण ली है। शेख हसीना के भारत में रुकने से जुड़े सवाल पर प्रणय ने कोई जवाब नहीं दिया। प्रणय से सवाल हुआ था कि हसीना कब तक भारत में रह सकती हैं। इस पर उन्होंने कुछ कहने से इनकार कर दिया। वर्मा ने बीते गुरुवार को ढाका में मोहम्मद यूनुस के शपथ ग्रहण समारोह में भी भाग लिया था। मोहम्मद यूनुस के शपथ लेने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनको बधाई दी थी।

यूनुस ने हसीना के भारत में रहने पर जताई है नाखुशी
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया बने मोहम्मद यूनुस ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत में रुकने पर हाल ही में अपने बयान में कहा था कि हसीना का भारत में रहना उचित नहीं है। बांग्लादेश की नई सरकार के दूसरे नेता भी हसीना को शरण देने के लिए गैरजाहिरा तौर पर भारत से नाखुशी जता चुके हैं। हसीना को भारत में शरण मिलने से ये सवाल खड़े हो रहे थे कि नई सरकार के साथ भारत के संबंध कैसे होंगे। हालांकि अब दोनों देशों के बीच चीजें ठीक होती दिख रही हैं।

मोहम्मद यूनुस ने भारत से रिश्ते पर अभी तक सधी जुबान में बात की है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस को शांति का नोबेल मिल चुका है, उनको बांग्लादेश में ‘बैंकर ऑफ पुअर्स’ भी कहा जाता है। साल 2006 में नोबेल मिला था क्योंकि उन्होंने माइक्रोफाइनेंस के जरिए ग्रामीण इलाकों के लोगों की बड़ी मदद की थी।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...