7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयराहुल नवीन बने ED के नए डायरेक्टर, PM मोदी की अगुवाई वाली...

राहुल नवीन बने ED के नए डायरेक्टर, PM मोदी की अगुवाई वाली कमेटी ने की नियुक्ति

Published on

नई दिल्ली,

केंद्र सरकार ने आईआरएस अधिकारी राहुल नवीन को प्रवर्तन निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया है. वह 1993 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं. वह अब तक एजेंसी के एक्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे. उन्हें पिछले साल 15 सितंबर को संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल पूरा होने के बाद ईडी का एक्टिंग डायरेक्टर बनाया गया था.

ईडी के इंचार्ज डायरेक्टर के तौर पर नियुक्ति से पहले राहुल नवीन संजय मिश्रा के साथ काम कर रहे थे. उनके साथ काम करके उन्होंने एजेंसी के संचालन का अनुभव हासिल किया. प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली एक समिति ने राहुल नवीन को ईडी के प्रमुख के पद पर नियुक्त किया है. मसलन, एक्टिंग डायरेक्टर से उन्हें ईडी चीफ के रूप में प्रमोशन मिला हे.

2023 में बने थे ईडी के एक्टिंग डायरेक्टर
राहुल नवीन 1993 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के अधिकारी हैं. उन्होंने ईडी के पूर्व निदेशक संजय कुमार मिश्रा के कार्यकाल की समाप्ति पर 15 सितंबर 2023 को एक्टिंग डायरेक्टर का पद संभाला था. वह एजेंसी के भीतर बेहतर ट्रैक रिकॉर्ड के लिए जाने जाते हैं, जिनकी मौजूदगी में एजेंसी ने कई बड़े मामलों का खुलासा किया.

सबसे ज्यादा विपक्षी नेता ईडी जांच के दायरे में
केंद्र सरकार ने पिछले साल एक अध्यादेश जारी किया था, जिसके तहत ईडी और सीबीआई प्रमुखों का कार्यकाल दो साल की निर्धारित अवधि के बाद तीन साल तक बढ़ाया जा सकता है. वर्तमान में ईडी द्वारा देश के 100 से अधिक राजनीतिक नेताओं की जांच की जा रही है, जिनमें से लगभग 95 प्रतिशत विपक्षी दलों से हैं.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पद से हटे संजय मिश्रा
संजय मिश्रा को 19 नवंबर, 2018 को दो साल के कार्यकाल के लिए ईडी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था. हालांकि, उनके कार्यकाल को कई बार बढ़ाया गया, जिससे विवाद पैदा हुआ था. सुप्रीम कोर्ट ने बाद में मिश्रा के तीसरे एक्सटेंशन को अवैध घोषित कर दिया था. इसके बावजूद, सरकार ने अदालत से अनुरोध किया कि मिश्रा को अक्टूबर 2023 तक ईडी प्रमुख के रूप में जारी रखने की अनुमति दी जाए, लेकिन कोर्ट ने 15 सितंबर तक के लिए उनके एक्सटेंशन को मंजूर किया था.

गोविंद मोहन को बनाया गया गृह सचिव
गोविंद मोहन को गृह सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है. वह 1989 बैच के IAS ऑफिसर हैं. गोविंद मोहन मिनिस्ट्री आफ कल्चर के सेक्रेटरी हैं.

 

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...