30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिराष्ट्रपति मुर्मू से मिले राहुल गांधी, लोकसभा में विपक्ष का नेता बनने...

राष्ट्रपति मुर्मू से मिले राहुल गांधी, लोकसभा में विपक्ष का नेता बनने के बाद पहली मुलाकात

Published on

नई दिल्ली

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक तस्वीर साझा कर इस मुलाकात की जानकारी दी। राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।’ लोकसभा में विपक्ष के नेता का पदभार संभालने के बाद राहुल गांधी ने पहली बार राष्ट्रपति से मुलाकात की। इससे पहले, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल और जल शक्ति राज्य मंत्री वी सोमन्ना ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की।

राष्ट्रपति मुर्मू की भारतीय ओलंपिक दल से मुलाकात
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भारतीय ओलंपिक दल से मुलाकात करके पेरिस ओलंपिक में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की । राष्ट्रपति भवन ने एक्स पर तस्वीरों के साथ पोस्ट किया ,‘राष्ट्रपति मुर्मू ने पेरिस ओलंपिक में भाग लेकर लौटे भारतीय दल से गणतंत्र मंडप, राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।’ खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि वे देश के युवाओं खासकर युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भारत ने पेरिस ओलंपिक में एक रजत और पांच कांस्य पदक जीते । भारत के 117 खिलाड़ियों ने 26 जुलाई से 11 अगस्त तक खेले गए पेरिस ओलंपिक में भाग लिया। इस मौके पर निशानेबाज मनु भाकर, अनुभवी हॉकी गोलकीपर पी आर श्रीजेश, कप्तान हरमनप्रीत सिंह और कांस्य पदक विजेता टीम के बाकी सदस्य, पहलवान अमन सेहरावत, निशानेबाज स्वप्निल कुसाले, भारोत्तोलक मीराबाई चानू, बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन मौजूद थे ।

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली की सीमाएं सील
स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। नॉर्थ दिल्ली के डीसीपी मनोज कुमार मीणा ने बताया कि 15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं।हर साल की तरह इस साल भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं। एंटी टेररिस्ट अरेंजमेंट और ट्रैफिक अरेंजमेंट किया जा रहा है, ताकी लोग लाल किले पर आराम से मुख्य समारोह का आनंद ले सकें।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...