10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतीसरे विश्व युद्ध के कगार पर दुनिया... रूस की सीधी धमकी, यूक्रेनी...

तीसरे विश्व युद्ध के कगार पर दुनिया… रूस की सीधी धमकी, यूक्रेनी हमले से बौखलाए रूसी नेता का बड़ा बयान

Published on

मॉस्को

रूसी सांसद और देश की संसद के उपसभापति मिखाइल शेरमेट ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया तीसरे विश्व युद्ध के कगार पर है। उनका बयान ऐसे समय में आया है जब यूक्रेन से लगती रूसी सीमा पर भीषण लड़ाई चल रही है और यूक्रेनी सैन्य बल रूस के काफी अंदर तक बढ़ आए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि रूस के कुर्स्क क्षेत्र में पश्चिमी देशों से समर्थित यूक्रेनी घुसपैठ के कारण दुनिया संभावित तीसरे विश्व युद्ध के करीब पहुंच रही है। रूस की रक्षा समिति के सदस्य शेरेमेट का दावा है कि रूसी धरती पर हमले में पश्चिमी सैन्य उपकरणों और विदेशी भागीदारी एक भयंकर उकसावे का संकेत है, जो वैश्विक संघर्ष का कारण बन सकता है।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए ने मिखाइल शेरमेट के हवाले से कहा, ‘पश्चिमी सैन्य उपकरणों की उपस्थिति, नागरिक बुनियादी ढांचों पर हमलों में पश्चिमी गोला-बारूद और मिसाइलों का इस्तेमाल, रूसी क्षेत्र पर हमले में विदेशियों की भागीदारी के अकाट्य सबूतों को देखते हुए कोई भी इस निष्कर्ष पर पहुंच सकता है कि दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध के कगार पर है।’

रूस के अंदर घुसी है यूक्रेन की सेना
6 अगस्त को एक अप्रत्याशित कदम में यूक्रेनी सैनिक सीमा पार करके रूस के कुर्स्क क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे। यूक्रेनी सैनिकों ने रूस की सीमा के अंदर काफी अंदर प्रवेश कर लिया है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी देश की सेना हमला करते हुए रूसी जमीन के अंदर घुसी है। पुतिन के सहयोगी निकोलाई पेत्रुशेव ने एक अखबार को दिए साक्षात्कार में हमले के पीछे पश्चिम का हाथ होने का आरोप लगाया है।

पुतिन के सहयोगी का नाटो पर आरोप
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, निकोलाई ने आरोप लगाया कि कुर्स्क ऑपरेशन की योजना बनाने में नाटो और पश्चिमी खुफिया एजेंसियां शामिल थीं। हालांकि, उन्होंने कोई सबूत नहीं दिया। इस बीच यूक्रेन और उसके सहयोगियों ने आरोप लगाया है कि रूस को युद्ध में चीन, ईरान और उत्तर कोरिया से सहायता मिल रही है। पिछले शुक्रवार को उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने रूस के साथ सहयोग को गहरा करने की कसम दोहराई और युद्ध में मॉस्को की जीत की उम्मीद जताई।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...