9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
HomeखेलIPL फ्रैंचाइजी पंजाब किंग्स के मालिकों में जमकर लड़ाई, प्रीति जिंटा कोर्ट...

IPL फ्रैंचाइजी पंजाब किंग्स के मालिकों में जमकर लड़ाई, प्रीति जिंटा कोर्ट पहुंचीं, जानें पूरा मामला

Published on

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रैंचाइजी पंजाब किंग्स में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। खबर है कि टीम हिस्सों में बंट चुकी है। मालिकों की आपसी मतभेद उभरकर सामने आ चुकी है। लड़ाई अदालत तक पहुंच गई है। खबरों की माने तो पंजाब किंग्स के चार मालिकों में से एक प्रीति जिंटा ने एक अन्य प्रमोटर के खिलाफ निरोधक आदेश की मांग की है। मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के पास केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से पंजाब किंग्स फ्रैंचाइजी में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी है। चंडीगढ़ उच्च न्यायालय में दायर अपील के मुताबिक वह सह-मालिक मोहित बर्मन को टीम में अपने शेयरों का एक हिस्सा किसी अन्य पार्टी को बेचने से रोकना चाहती है।

पंजाब किंग्स में किसके पास कितने शेयर्स?
संयोग से, केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड में 48 प्रतिशत के साथ मोहित बर्मन की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। नेस वाडिया प्रमोटर समूह में तीसरे मालिक हैं, जिनके पास 23 प्रतिशत शेयर्स हैं, जबकि बचे शेयर्स चौथे मालिक करण पॉल के पास हैं। हमारे सहयोगी क्रिकबज ने पूरे मामले में प्रीति जिंटा से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। नेस वाडिया ने भी हमारे सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। मामले की सुनवाई 20 अगस्त को होगी।

मोहित बर्मन और जिंटा की लड़ाई
डाबर कंपनी से जुड़े 56 वर्षीय मोहित बर्मन ने शुक्रवार को क्रिकबज से कहा, ‘मेरी अपने शेयर बेचने की कोई योजना नहीं है।’ हालांकि, रिपोर्टों से पता चला है कि बर्मन अपनी 11.5 प्रतिशत हिस्सेदारी किसी अज्ञात पार्टी को बेचने का इरादा रखते हैं। बर्मन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने मध्यस्थता और सुलह अधिनियम-1996 की धारा 9 के तहत अंतरिम उपायों और निर्देश की मांग करते हुए याचिका दायर की है।

आईपीएल में सुपर फ्लॉप पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स आईपीएल की मूल आठ टीमों में से एक रही है। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। टीम सिर्फ एक बार फाइनल में पहुंच पाई, जब कोलकाता नाइटराइडर्स ने हराकर खिताब जीता था। इसके अलावा सिर्फ एक बार प्लेऑफ तक का सफर तय किया। टीम ट्रेवल बेलिस की जगह एक भारतीय कोच की तलाश कर रही है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...