18.3 C
London
Tuesday, June 24, 2025
Homeअंतराष्ट्रीयपाकिस्तान में सिख महिला से दरिंदगी, अगवा करने के बाद 9 महीने...

पाकिस्तान में सिख महिला से दरिंदगी, अगवा करने के बाद 9 महीने तक किया गैंगरेप, बेटे को भी बना रखा था बंधक

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 9 महीने तक सिख महिला के साथ नौ महीने तक दरिंदगी की घटना सामने आई है। दो लोगों ने 40 वर्षीय पाकिस्तानी सिख महिला को अगवा कर लिया था। इसके बाद दोनों ने नौ महीने तक महिला के साथ गैंगरेप किया। घटना लाहौर से करीब 130 किलोमीटर दूर पंजाब के फैसलाबाद जिले की है। अपहरणकर्ता महिला के नाबालिग बेटे को भी साथ ले गए थे। पुलिस ने शुक्रवार को दावा किया कि सिख महिला और उसके नाबालिग बेटे को बचा लिया है। इसके साथ ही महिला का अपहरण करने वालों को भी गिरफ्तार किया गया है।

समाचार एजेंसी ने फैसलाबाद में तैनात पुलिस अधिकारी जैनब खालिद के हवाले से बताया कि सिख महिला ननकाना साहिब की रहने वाली है। उसे फैसलाबाद के दो भाइयों ने बंधक बनाकर रखा हुआ था। दोनों आरोपियों की पहचान खुर्रम शहजाद और किज शहजाद के रूप में हुई है। दोनों ने महिला के साथ नौ महीने तक बार-बार बलात्कार किया।

सहेली के जरिए हुई थी मुलाकात
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला तलाकशुदा है। महिला की एक सहेली साइमा ने कुछ साल पहले ननकाना साहिब में उसे आरोपी खुर्रम से मिलवाया था। एएसपी जैनब ने बताया कि पिछले साल दिसम्बर में उसने खुर्रम से अपने नाबालिग बेटे को ननकाना साहिब से फैसला में अपनी बहन के घर छोड़ने के लिए कहा, लेकिन उसने लड़के को बंधक बना लिया और महिला को अपने घर आने के लिए मजबूर किया। यहां उसने उन दोनो को बंधक बना लिया और नौ महीने तक अपने भाई के साथ महिला से बार-बार बलात्कार किया।

9 महीने बाद पुलिस ने किया रेस्क्यू
एएसपी ने कहा कि पुलिस ने महिला के रिश्तेदार की शिकायत पर जांच शुरू की और 14 अगस्त को खुर्रम के घर छापा मारकर उसे और बेटे को बरामद किया। एएसपी खालिद ने आगे कहा कि पुलिस टीम दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में कामयाब रही। सिख महिला ने बताया कि बलात्कार का विरोध करने पर उसके साथ प्रताड़ना की गई।

Latest articles

जयपुर-दुबई फ्लाइट के कॉकपिट में खराबी,130 पैसेंजर्स थे, उड़ान रद्द

नई दिल्लीजयपुर-दुबई फ्लाइट के कॉकपिट में खराबी,130 पैसेंजर्स थे, उड़ान रद्द,देश की एयरलाइन्स की...

पेट्रोल हो सकता है महंगा

नई दिल्लीपेट्रोल हो सकता है महंगा,ईरान की संसद ने हाल ही में अमेरिकी हवाई...

4 राज्यों के 5 विधानसभा उपचुनाव: गुजरात के विसावदर, पंजाब के लुधियाना में आप जीती

गांधी नगर4 राज्यों के 5 विधानसभा उपचुनाव: गुजरात के विसावदर, पंजाब के लुधियाना में...

मंगलवार को मनाया जाएगा दादाजी धाम मंदिर का 16 वां स्थापना दिवस 

भेल भोपालमंगलवार को मनाया जाएगा दादाजी धाम मंदिर का 16 वां स्थापना दिवस ,राजधानी के...

More like this

जयपुर-दुबई फ्लाइट के कॉकपिट में खराबी,130 पैसेंजर्स थे, उड़ान रद्द

नई दिल्लीजयपुर-दुबई फ्लाइट के कॉकपिट में खराबी,130 पैसेंजर्स थे, उड़ान रद्द,देश की एयरलाइन्स की...

UNSC Emergency Meeting:परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद UNSC में हंगामा ईरान ने बुलाई आपात बैठक रूस-चीन ने की निंदा

UNSC Emergency Meeting:परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा...