10.8 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeभेल न्यूज़हेम्टू इंटक कार्यालय में मनाया गया 78 वा स्वतंत्रता दिवस

हेम्टू इंटक कार्यालय में मनाया गया 78 वा स्वतंत्रता दिवस

Published on

भोपाल

देश की आजादी के 78 वी वर्षगाठ के अवसर पर पिपलानी स्थित हेम्टू इंटक कार्यालय के प्रांगण में मध्यप्रदेश इंटक के अध्यक्ष आर डी त्रिपाठी जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित कार्यकर्ताओ द्वारा भारत माता की जय एवं वन्देमातरम का नारा लगाया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर त्रिपाठी जी ने कहा की आज देश की आजादी का हम 78 वा स्वतंत्रता दिवस मना रहे है सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी सुभकामनाये। त्रिपाठी जी ने कहा की देश के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम देश की अर्थव्यवस्था के रीढ़खम्ब है।आज देश के सार्वजनिक क्षेत्र के कारखाने की स्थिति बहुत नाजुक बनी हुई है भारत सरकार को इनका संरक्षण करना चाहिए जिससे देश में रोजगार के अवसर पैदा हो और देश की उन्नति हो सके। बीएचईएल की स्थिति भी पहले की अपेक्षा कमजोर हुई है इसे भारत सरकार को नियमो में सुधार कर पब्लिक क्षेत्र के कारखानो को सहयोग करने की आवश्यकता है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूनियन के महामंत्री गौतम मोरे, कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला, यूथ इंटक अध्यक्ष मिथलेश तिवारी, उपाध्यक्ष रामालिंगम,राहुल त्रिपाठी, सी एम साहू, संतोष सिंह, मिडियाप्रभारी सी आर नामदेव, अजीत कुमार, सतेंद्र शर्मा, नीरज विश्वकर्मा, संतोष दास, विजय नीलकंठ, फजल खान, आशीष, चंद्रमणि आदि इंटक यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता समिलित हुए।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

भेल में आयोजित समारोह में शोभा और रुद्राक्ष हुए सम्मानित, शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए मिला पुरस्कार

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल द्वारा आयोजित 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में उत्कृष्ट...

भेल ने जारी किया स्पष्टीकरण; कम कर्मचारी संख्या वाली इकाइयों में लागू रहेंगे ‘सीडीए’ नियम

नई दिल्ली/भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा औद्योगिक संबंध संहिता (इंडस्ट्रियल...

भेल के एजीएम डिक्सन को नेपा लिमिटेड में निदेशक वित्त का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल/नेपानगर। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने भेल भोपाल में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी...