11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयफ्लोर पर घसीटा, हैंगर से मारा...लंदन के होटल में एअर इंडिया की...

फ्लोर पर घसीटा, हैंगर से मारा…लंदन के होटल में एअर इंडिया की क्रू मेंबर से बदसलूकी

Published on

नई दिल्ली,

लंदन के एक बड़े होटल में एअर इंडिया की महिला क्रू मेंबर के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है. एयरलाइन ने रविवार को अपने बयान में कहा कि वह लोकल पुलिस से संपर्क बनाए हुए है और मामले की जांच चल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना लंदन के हीथ्रो स्थित रेडिसन रेड होटल में हुई. जहां एयरलाइन स्टाफ ने पहले ही होटल में सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी.

जानें क्या है पूरा मामला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना गुरुवार रात की है. सूत्रों के अनुसार, महिला क्रू मेंबर अपने कमरे में सो रही थीं, तभी लगभग 1.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उसके कमरे में घुस आया. महिला की जब आंख खुली तो उसने चिल्लाना शुरू किया. इसपर हमलावर ने कपड़े के हैंगर से महिला पर हमला बोल दिया और फर्श पर उसे घसीटा.

वह कमरे से बाहर भागने की कोशिश कर रही थी. लेकिन वह लगातार उसे मार रहा था. आखिरकार आसपास के कमरों से लोग मदद के लिए आए और हमलावर को पकड़ लिया गया. महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

एयरलाइन ने क्या कहा
एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, हम इस घटना से काफी दुखी हैं. हम अपने सहयोगियों और टीम से संपर्क में हैं और उसे लगातार सहयोग कर रहे हैं. एयर इंडिया कानूनी मसलों पर स्थानीय पुलिस के साथ भी काम कर रही है. साथ ही होटल प्रबंधन के साथ भी संपर्क साधा और उसे यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि ऐसी घटना दोबारा न हों. एयरलाइन ने कहा कि वह अपने क्रू मेंबर और स्टाफ सदस्यों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. जानकारी के अनुसार, फिलहाल महिला क्रू मेंबर भारत लौट आई है और उसका काउंसलिंग की जा रही है.वहीं, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, एअर इंडिया ने सुरक्षा मुद्दों पर ध्यान न देकर ‘जानबूझकर केबिन क्रू को जोखिम में डाला’.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...