9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलपहले जड़ा शतक फिर 2 छक्के लगाकर जिताया मैच... घरेलू टूर्नामेंट में...

पहले जड़ा शतक फिर 2 छक्के लगाकर जिताया मैच… घरेलू टूर्नामेंट में ईशान किशन का भौकाल

Published on

नई दिल्ली

अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम से दूर चल रहे हैं। साउथ अफ्रीका दौरे पर ईशान ने ब्रेक लिया था। उसके बाद से वह टीम में नजर नहीं आए। उन्हें आखिरी बार एक्शन में आईपीएल में देखा गया था। लेकिन अब ईशान ने भारतीय घरेलू टूर्नामेंट बुची बाबू में भाग लिया और अपने आलोचकों को मुंह तोड़ जवाब दिया। ईशान किशन को इस टूर्नामेंट के लिए झारखंड का कप्तान नियुक्त किया गया। अपने पहले ही मैच की पहली पारी में ईशान किशन ने पहले तो शतक जड़ा। इसके बाद दूसरी पारी में जब टीम मुश्किल में थी तो 2 छक्के लगाकर मैच भी जिताया।

ईशान ने 2 छक्के लगाकर जिताया मैच
दरअसल, झारखंड और मध्य प्रदेश के बीच खेले गए मुकाबले की दूसरी पारी में झारखंड को जीत के लिए 12 रन चाहिए थे। लेकिन उनके हाथ में सिर्फ 2 विकेट थे। ऐसे में स्ट्राइक पर ईशान किशन थे। अकाश रजावत झारखंड की पारी का 55वां ओवर डाल रहे थे। इसी ओवर में स्ट्राइक पर रहे ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर मैच को खत्म कर दिया। इसके चलते झारखंड 2 विकेट से मैच जीतने में सफल रही।

किशन ने पहली पारी में ठोका दमदार शतक
मैच की पहली पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और दमदार शतक ठोक डाला किशन ने 107 गेंदों का सामना कर 106 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 10 छक्के लगाए।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
बुची बाबू टूर्नामेंट के इस मैच में मध्य प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में पहली पारी में एमपी ने 225 रन बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में ईशान किशन की शतकीय पारी के बदौलत झारखंड ने 289 रन ठोक डाले और 64 रन की लीड लेली। दूसरी पारी में मध्य प्रदेश 238 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और उन्होंने झारखंड को 175 रन का टारगेट दिया। यह टारगेट झारखंड ने 54.4 ओवर में 2 विकेट रहते हासिल किया। ईशान ने दूसरी पारी में भी नाबाद 41 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...