— व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और प्रदर्शन को समर्थन दिया
भोपाल।
बांग्लादेश में हिंदू सनातन संस्कृति एवं मंदिरों में तोड़फोड़ एवं हिंदू माता बहनों और हिंदू समुदाय के लोगों के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है इसको लेकर भोपाल के गोविंदपुरा में अवधपुरी तिराहे पर विरोध प्रदर्शन संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियों संगठनो का सहयोग प्राप्त हुआ।
अवधपुरी परिक्षेत्र जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष समाजसेवी रमन तिवारी एवं व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार बाथम यह जानकारी देते हुए कहा कि देश के हम सबके प्रधानमंत्री को संपूर्ण मामले में हस्तक्षेप करके उचित कार्यवाही करनी चाहिए।
प्रदर्शन को संपूर्ण रूप से सफल बनाने में व्यापारी संघ ने सहयोग किया और अपने-अपने प्रतिष्ठान दुकान सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अवधपुरी में बंद रखे। प्रदर्शन में मुख्य भूमिका निभाने वाले सामाजिक संगठन अवधपुरी परिक्षेत्र जन कल्याण महासमिति, अवधपुरी व्यापारी संघ, अवधपुरी रहवासी सोसायटियाँ, अवधश्री सेवा संस्थान अवधपुरी, युवा वाहिनी सहित सभी संगठनों ने एकजुट होकर संपूर्ण अवधपुरी में विशाल रैली निकाली एवं प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार बाथम, ललित शर्मा, सोहन सिंह, भगवान सिंह परमार, कमलेश खरे, मयंक तिवारी, चितरंजन श्रीवास्तव, रमा शंकर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
