12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयगले मिल रहे थे तभी... दिल्ली के करोल बाग में काल बनकर...

गले मिल रहे थे तभी… दिल्ली के करोल बाग में काल बनकर ऊपर गिरा एसी, लड़के की चली गई जान

Published on

नई दिल्ली,

कहते हैं मौत किस रूप में कब और कहां आ जाए कोई भरोसा नहीं है। ताजा मामला दिल्ली के करोल बाग का है। यहां एक 18 साल के लड़के और उसके दोस्त के ऊपर एक एसी गिर गया। एसी गिरने का झटका इतना तेज था कि एक लड़के की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा घायल बताया जा रहा है। मृतक लड़का उस वक्त अपने दोस्त से स्कूटी में बैठकर बात कर रहा था। उस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम करीब 7 बजे देशबंधु गुप्ता थाना क्षेत्र में यह पाया गया कि दूसरी मंजिल से एसी की बाहरी यूनिट दो लड़कों पर गिर गई, क्योंकि दोनों सड़क पर खड़े होकर बात कर रहे थे। घटना के बाद घायल लड़कों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां दिल्ली के डोरिवालान निवासी जितेश (18) को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरे व्यक्ति प्रांशु (17) निवासी पटेल नगर, दिल्ली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके अलावा, संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया है। मामले की आगे की जांच जारी है। सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है कि एसी की बाहरी यूनिट गिरने से पहले दोनों दोस्त एक-दूसरे को गले लगा रहे थे। तभी वहीं पास के घर के दूसरी मंजिल से एसी की बाहरी यूनिट दोनों पर काल बनकर गिर पड़ी।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...