10.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यआगरा में स्कूटी से जा रही लड़की से छेड़खानी का वीडियो वायरल,...

आगरा में स्कूटी से जा रही लड़की से छेड़खानी का वीडियो वायरल, दो बाइक सवार बदमाश गिरफ्तार

Published on

आगरा ,

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां स्कूटी से जा रही एक लड़की से दो बाइक पर सवार पांच बदमाश छेड़छाड़ करते दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने करीब तीन किलोमीटर तक लड़की का पीछा किया, अश्लील कमेंट्स किए और स्कूटी से गिराकर उसका किडनैप करने की कोशिश की. इतना ही नहीं बाइक सवार मनचलों ने लड़की को धमकाया भी. मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

जानकारी के मुताबिक बाइक सवार बदमाश पुरानी मंडी से लड़की के पीछे लगे थे. लड़की उनसे बचने के लिए विक्टोरिया पार्क होते हुए यमुना किनारा रोड की तरफ भागी. हाथी घर के पास युवकों को छेड़छाड़ करता देख वहां से गुजर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी राजीव ने उन्होंने देखा और लड़की को बचाने का प्रयास किया.

स्कूटी पर सवार लड़की से बाइक सवार युवकों ने की छोड़छाड़
ट्रैफिक पुलिसकर्मी राजीव ने जब बदमाशों को समझाने की कोशिश की तो दोनों आरोपी राजीव कुमार से भिड़ गए. राजीव कुमार ने तुरंत ही छत्ता चौकी पर तैनात इंचार्ज से संपर्क किया और सारी घटना बताई. तुरंत ही थाने की फोर्स युवकों के पीछे लग गई और घेराबंदी कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने वीडियो के आधार पर गुदड़ी मंसूर खां के यूसुफ और हींग की मंडी के फिरोज को गिरफ्तार किया है. दूसरी बाइक पर सवार सिंघी गली के फैजान और दो अन्य की तलाश की जा रही है.

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया अन्यों की तलाश जारी
इस घटना पर एंटी रोमियो स्क्वायड की प्रभारी प्राची चौधरी ने बताया कि दो आरोपियों को धारा 296 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया है अन्यों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक नंबर UP 80 fd 5852 को भी जब्त कर लिया गया है.

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

थ्रिफ्ट सोसायटी का बड़ा फैसला: सभी सदस्यों को उपहार में मिलेगा 3-सेट ट्रॉली बैग, संचालक मंडल ने दी मंजूरी

भोपाल थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल ने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...