10.7 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के दोस्त के 'घर' पहुंचे पुतिन, कश्मीर पर खुलकर करता है...

पाकिस्तान के दोस्त के ‘घर’ पहुंचे पुतिन, कश्मीर पर खुलकर करता है भारत का विरोध

Published on

बाकू

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रविवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर अजरबैजान की राजधानी बाकू पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी अजरबैजान के प्रथम उप प्रधानमंत्री याकूब एयूबोव, उप विदेश मंत्री समीर शरीफोव, रूस में अजरबैजान के राजदूत पोलाड बुलबुलोग्लू और अजरबैजान में रूसी राजदूत मिखाइल येवदोकिमोव ने किया। अजरबैजान को पाकिस्तान का कट्टर समर्थक देश माना जाता है। वह कश्मीर मुद्दे पर दुनिया के हर मंच पर पाकिस्तान का साथ देता है। दोनों देशों में गहरा रक्षा संबंध भी है। ऐसी भी खबरें हैं कि अजरबैजान पाकिस्तान से जेएफ-17 लड़ाकू विमान खरीद सकता है।

अजरबैजान से नजदीकी बढ़ा रहा रूस
19 अगस्त को पुतिन ने अजरबैजान के पूर्व राष्ट्रीय नेता हेदर अलीयेव के कब्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अजरबैजानी राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ वार्ता भी की। दोनों पक्षों ने इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों, रणनीतिक साझेदारी और कुछ अन्य क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया। बैठक के बाद पुतिन और अलीयेव ने कई समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए हैं। अजरबैजानी राष्ट्रपति ने अपने घर पर पुतिन के सम्मान में डिनर का भी आयोजन किया। इस दौरान पुतिन को अलीयेव और उनकी पत्नी के साथ बातचीत करते देखा गया।

रूस की विदेश नीति बदल रहे पुतिन
पुतिन की इस यात्रा को आर्मीनिया-अजरबैजान युद्ध के बीच रूस की बदलती विदेश नीति के तौर पर देखा जा रहा है। कुछ महीने पहले तक अजरबैजान की आक्रामकता से आर्मीनिया की रक्षा की जिम्मेदारी रूस की थी। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों से रूस की निष्क्रियता को देखते हुए आर्मीनिया ने अपनी रक्षा के लिए भारत समेत पश्चिमी देशों का रुख किया है। आर्मीनिया ने भारत से बड़ी मात्रा में हथियार खरीदे हैं और अमेरिका के साथ सैन्य अभ्यास भी किया है। एक साल पहले तत्कालीन अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने आर्मीनिया का दौरा भी किया था।

पाकिस्तान का खास है अजरबैजान
अजरबैजान और पाकिस्तान में दोस्ती जगजाहिर है। अजरबैजान के राष्ट्रपकि इल्हाम अलीयेव इस्लाम के नाम पर पाकिस्तान को अपना भाई बताते हैं। उनके शासनकाल में अजरबैजान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर कई बार कश्मीर का मुद्दा उठाया है। अभी कुछ दिनों पहले ही अलीयेव ने पाकिस्तान का दौरा किया था, जहां उन्होंने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा था। उन्होंने पाकिस्तान के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत करने को लेकर समझौते पर भी हस्ताक्षर किए थे।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...