10.7 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयPAK ने किया शाहीन-2 बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट, कराची से दागी गई...

PAK ने किया शाहीन-2 बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट, कराची से दागी गई तो गोरखपुर तक रेंज?

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान ने मंगलवार यानी 20 अगस्त 2024 को अपनी बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया. इसे हत्फ-6 भी कहते हैं. यह सतह से सतह पर मार करने वाली मीडियम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है. इस मिसाइल का इस्तेमाल पाकिस्तान सेना का स्ट्रैटेजिक कमांड करता है. इसके जरिए पाकिस्तान अपनी ताकत दर्शाना चाहता है.

इस मिसाइल परीक्षण के साथ ही पाकिस्तान ने दक्षिण एशिया में अपनी ताकत दिखाना चाहता है. इस मिसाइल का वजन 23,600 किलोग्राम है. इसकी लंबाई 17.2 मीटर और व्यास 1.4 मीटर है. इसकी अधिकतम फायरिंग रेंज 2000 किलोमीटर है. इसमें 1230 किलोग्राम का वॉरहेड लगता है. ये परमाणु हथियार ले जा सकता है. .

ये दो स्टेज की मिसाइल है, जो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन पर काम करती है. सॉलिड प्रोपेलेंड पर उड़ने वाली इस मिसाइल की सटीकता 350 मीटर से कम है. यानी मिसाइल का टारगेट चाह कर भी बहुत दूर भाग नहीं सकता. यह मिसाइल जहां भी गिरेगी, वहां से 350 मीटर दूर चारों तरफ तबाही ही तबाही होगी.

इस मिसाइल में री-एंट्री व्हीकल भी लगा सकते हैं. यानी एक साथ कई टारगेट पर हमला करने वाले हथियार. इनका वजन 700 किलो से 1250 किलोग्राम हो सकता है. इसमें परमाणु हथियार के साथ टर्मिनल गाइडेंस सिस्टम भी लगा सकते हैं. इसकी रेंज कुल मिलाकर 2000 किलोमीटर है. यानी कराची से फायर की जाए तो यह लगभग गोरखपुर तक पहुंच जाएगी. या शायद उससे भी ज्यादा. यानी इस मिसाइल की जद में आधे से ज्यादा भारत आएगा.

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...