14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान ने बंद की अफगानिस्तान से लगी 330 किमी लंबी सीमा, पाकिस्तान...

ईरान ने बंद की अफगानिस्तान से लगी 330 किमी लंबी सीमा, पाकिस्तान को क्यों होने लगी टेंशन

Published on

काबुल

ईरान ने अफगानिस्तान से सटी 330 किलोमीटर की सीमा को बंद करने का ऐलान किया है। ईरानी सेना के कमांडर सिरस अमानोल्लाही ने बताया है कि अफगानिस्तान के साथ ईरान की पूर्वी सीमा को बंद करने की परियोजना इस साल के अंत तक पूरी हो जाएगी। ईरान की पूर्वी सीमा की अपनी यात्रा के दौरान सिरस अमानोल्लाही ने कहा कि सीमा बंद करने की परियोजना ईरान के भीतर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लागू की जा रही है। हालांकि, ईरान के इस फैसले से पाकिस्तान की टेंशन बढ़ गई है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान के रास्ते हर साल बड़ी संख्या में लोगों की यूरोप में घुसपैठ कराता है। अगर ईरान अपनी सीमा को बंद करता है तो पाकिस्तान को यूरोप में घुसपैठ कराने का नया रास्ता ढूंढना पड़ेगा।

ईरान ने सीमा पर बढ़ाई सैन्य तैनाती
टोलोन्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी सेना के थल सेना के कमांडर ने कहा: “ईरान और अफगानिस्तान, दोनों देशों के बीच बढ़ते संपर्कों को देखते हुए, हम साझा सीमाओं पर सुरक्षा में दिन-प्रतिदिन वृद्धि देख रहे हैं। सीमा पर सशस्त्र सुरक्षा बलों की मौजूदगी को और ज्यादा बढ़ाया गया है।” इस बीच, इस्लामिक अमीरात के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फेत्रत ने बताया कि अफगानिस्तान के साथ सीमा बंद करने की परियोजना को लागू करना ईरान का अधिकार है, और यह परियोजना इस्लामिक अमीरात की सहमति और समन्वय के साथ की जा रही है।

तालिबान ने ईरान के ऐलान पर क्या कहा
इस्लामिक अमीरात के उप प्रवक्ता ने कहा: “ईरान की अपने क्षेत्र में सीमा बंद करने की इच्छा उसका अधिकार है, और वे अपनी सीमाओं को बेहतर ढंग से सुरक्षित करने के लिए सुरक्षा उपाय कर सकते हैं। सीमा बंद करने की परियोजना का कार्यान्वयन इस्लामिक अमीरात की सहमति और समन्वय के साथ किया जा रहा है।” सैन्य मामलों के विशेषज्ञ यूसुफ अमीन जजई ने बताया, “अफगानिस्तान और ईरान के बीच सीमाओं पर किया जाने वाला कोई भी काम दोनों देशों की सरकारों के बीच समझौते पर आधारित होना चाहिए। अगर कोई समझौता नहीं होता है, तो यह कार्य एकतरफा है और अफगानिस्तान के लोगों को अस्वीकार्य है।”

मानव तस्करी और नशीला पदार्थ रोकना है लक्ष्य
राजनीतिक मामलों के विशेषज्ञ हनीफ खान करोखेल ने कहा, “ईरान की सीमा बंद करने की परियोजना से नशीले पदार्थों की तस्करी और मानव तस्करी को रोका जा सकता है, और यह अन्य सीमा चुनौतियों को कम करने पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।” इस ईरानी अधिकारी के अनुसार, खुरासान रजावी, दक्षिण खुरासान और सिस्तान और बलूचिस्तान में सीमा बंद करने का काम अगले तीन वर्षों में पूरा हो जाएगा। ईरान ने सीमा बंद करने की परियोजना के कार्यान्वयन के लिए अपने सशस्त्र बलों को तीन बिलियन डॉलर आवंटित किए हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...