14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय​बांग्लादेश बवाल के बाद इंटरनेट चलाने में PAK ने चली ड्रैगन की...

​बांग्लादेश बवाल के बाद इंटरनेट चलाने में PAK ने चली ड्रैगन की चाल, दुनियाभर में पिट गई भद्द

Published on

बांग्लादेश में लोकतंत्र की बहाली के विद्रोह को इंटरनेट से हवा मिली थी। इसके बाद सत्ता में बैठी शेख हसीना को अपनी गद्दी छोड़नी पड़ी थी। इंटरनेट की इस शक्ति से कई महाशक्ति को अपनी राजशाही छोड़नी पड़ी है। ऐसे में कई देश इंटरनेट पर पहरा लगाने की फिराक में हैं। इसमें सबसे पहला नाम चीन का आता है, जहां इंटरनेट के जरिए हर वेबसाइट, ऐप और लोगों की ट्रैकिंग की जाती है। ड्रैगन के इस सफल मॉडल को उनका दोस्त पाकिस्तान अपने देश में लागू करने की फिराक में था, क्योंकि पाकिस्तान भी सैन्य तानाशाही वाला देश है। साथ ही शरीफ पर भी इमरान खान के खिलाफ अलोकतांत्रित तरीक से फैसले लेने के आरोप है।

ऐसे में शरीफ सरकार चीन की तरह FIREWALL सिस्टम लागू कर रही थी, लेकिन पाक को चीन की नकल भारी पड़ गई। दरअसल पाक सरकार के इस कदम से पाकिस्तान में इंटरनेट बेहद स्लो हो गया, जिससे कारोबार ठप हो गया। हालात यह हो गए कि कई कारोबार देश छोड़ने को मजबूर हो गए और खुद पाकिस्तान सरकार के खिलाफ केस हो गया। इसके अलावा आम जनता के बीच काफी गुस्सा है। पाकिस्तान के इस कदम की दुनियाभर में जगहसाई हो रही है।


क्या है WIREWALL सिस्टम?
फायरवॉल एक सिक्योरिटी सिस्टम है। पाकिस्तान के कई एक्टिविस्ट का मानना है कि सरकार चीन की तर्ज पर पाकिस्तान में FIREWALL सिस्टम लगा रहा है, जिससे लोगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर नजर रखा जा सके। जैसा कि मैंने बताया कि सरकार यह पता लगाना चाहती है कि ऑनलाइन स्पेस में लोग सरकार के खिलाफ क्या लिख, पढ़ और बोल रहे हैं। आप फायरवॉल को सीधे पर इंटरनेट में दखंलदाजी से जोड़ सकते हैं। टेक्निकल टर्म में बात करें, तो फायरवॉल वेबसाइट और ऐप को ब्लॉक करने के लिए लगाया जाता है, जिसमें वायरस होने का खतरा रहता है। लेकिन पाकिस्तानी लोगों का कहना है कि सरकार इसका गलत इस्तेमाल कर सकती है।

पाक सरकार को करोड़ों का घाटा
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पहले से ही गर्त में जा रही थी, जिसमें फायरवॉल सिस्टम ने आग में घी डालने का काम कर दिया है। ऐसा अनुमान है कि पाकिस्तान में इंटरनेट स्लो होने की वजह से आईटी सेक्टर को करीब 2516 करोड़ रुपये के घाटे का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा फ्रीलांसर और अन्य ऑनलाइन कामकाज पर असर देखने को मिला है। इंटरनेट स्लो होने को लेकर खुद पाकिस्तान सॉफ्टवेयर हाउसेस एसोसिएशन (PSHA) ने गहरी चिंता जताई है। ऐसा माना जा रहा है कि इससे सिक्योरिटी पर असर पड़ेगा। साथ ही कारोबार प्रभावित होगा।

इंटरनेट स्लो होने पर केस
पाकिस्तान में इंरटनेट स्लो होने को युवाओं के भविष्य से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले में जाने-माने पत्रकार हामिद मीर ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें फायरवॉल और सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उनकी मानें, तो डिजिटल अर्थव्यवस्था की रफ्तार स्लो होने से युवाओं को रोजगार को चौपट कर देगी, जिसमें इंटरनेट स्पीड का असर देखा जाएगा। इस याचिका को संज्ञान मं लेते हुए फायरवॉल के असर और उसके इंस्टॉलेशन को लेकर सरकार से रिपोर्ट मांगी गई है।

क्या है पाकिस्तान की इंरटनेट रैंकिंग
अगर पाकिस्तान की इंटरनेट रैंकिंग की बात करें, तो ग्लोबल मोबाइल रैंकिंग में पाकिस्तान का बुरा हाल है। 111 देशों के रैंकिंग में पाकिस्तान का 101 स्थान है। पाकिस्तान की औसत मोबाइल रैंकिंग 10.7mbps है। वही ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में पाकिस्तान का हाल बद से बदतर है. इसमें 162 देशों के बीच पाकिस्तान 145वें पायदान पर है। इस दौरान इसकी औसत ब्रॉडबैंड स्पीड 15.39mbps रही है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...