8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलइधर चल रहीं हार्दिक पंड्या की अफेयर की खबरें, उधर एक्स बीवी...

इधर चल रहीं हार्दिक पंड्या की अफेयर की खबरें, उधर एक्स बीवी नताशा ने फोटोशूट से मचा दी सनसनी

Published on

हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक के अलग हो जाने की खबरों ने उनके फैन्स को जबरदस्त शॉक दिया था। पहले तो ये जोड़ा इस मुद्दे पर कमेंट्स करने से बचता रहा, लेकिन आखिर में सोशल पोस्ट के जरिए दोनों ने ये स्वीकार किया कि उनकी राहें अलग होने जा रही हैं। इसके बाद ही हार्दिक और नताशा अलग-अलग तरह से अपनी जिंदगी जीते भी दिखने लगे। एक ओर नताशा अपने बेटे के साथ होम कंट्री लौट गईं, तो वहीं दूसरी ओर हार्दिक को गेम के साथ ही अलग-अलग इवेंट्स में बतौर मेहमान शरीक होते देखा जाने लगा।

हालांकि, इस बीच इंडियन क्रिकेटर से एक और चीज गहराई से जोड़ी जाने लगी। तलाक की बात पर मुहर लगते ही उनका नाम अन्य हसीनाओं से जुड़ना शुरू हो गया। इनमें सबसे लेटेस्ट नाम जैस्मिन वालिया का है। 29 साल की इस हसीना ने कुछ ऐसे फोटोज शेयर किए थे, जो हार्दिक के अकाउंट पर शेयर्ड पिक्स से मैच कर रहे थे। इसी बीच एक्ट्रेस की एक ऐसी तस्वीर भी सामने आई, जिनमें हार्दिक का टैटू भी दिखाई दे रहा था।

एक ओर जहां हार्दिक के न्यू रिलेशनशिप अफेयर की खबरें जोर पकड़ती दिखाई दे रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर उनकी एक्स नताशा स्टेनकोविक ने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे फोटोज शेयर कर डाले हैं, जिनमें उनका हॉटनेस का लेवल सुपर हाई नजर आ रहा है। (सभी तस्वीरें: इंस्टाग्राम@ hardikpandya93, natasastankovic__)

पिस्ता रंग की छोटी सी ड्रेस में बिखेरा ग्लैमर
इंस्टा पर शेयर्ड पिक्स में नताशा को पिस्ता ग्रीन कलर की मिनी ड्रेस में अपने हुस्न का जादू बिखेरते देखा जा सकता है। इस हॉल्टर नेकलाइन के सैटन अटायर की फिट बॉडीकॉन थी।अदाकारा की अपर वेस्ट को और ज्यादा हाइलाइट करने के लिए कॉर्सेट बेल्ट भी पहनाया गया था। वहीं लुक में ड्रामा ऐड करने का काम नताशा के नेक पर नजर आ रहा सेम फैब्रिक से बना फ्लॉवर कर रहा था।

काले चश्मे और लहराती जुल्फों ने जोड़ा कूल एलिमेंट
नताशा का ये सुपर मॉडल जैसा लुक कूलनेस का एलिमेंट भी लिए हुआ था। उन्होंने जिस तरह से अपीयरेंस में काला चश्मा ऐड किया और वॉक पोज में अपने लहराती जुल्फों को दिखाया, वो काफी ज्यादा कूल लग रहा था।

इसमें भी कम नहीं हुआ कहर
ग्रीन ड्रेस से पहले नताशा ने सेम डिजाइन की ग्रे टोन ड्रेस भी पहनी थी। ये बॉडीकॉन मिनी ड्रेस उन्हें काफी ज्यादा सिजलिंग दिखा रही थी।इसमें भी हॉल्टर नेकलाइन से लेकर कॉर्सेट और फ्लोरल एपलीके देखे जा सकते थे। और ये सबकुछ अदाकारा पर उम्दा दिख रहे थे।

लॉन्ग लेग्स और शार्प फीचर्स, लगा जैसे कोई सुपर मॉडल हो
हील्स और मिनी ड्रेस पहनकर अपने लॉन्ग लेग्स फ्लॉन्ट करती नताशा इन पिक्स में किसी सुपर मॉडल से कम नहीं लग रही थी। अपने शॉर्प फीचर्स के साथ वो जिस तरह से एक्सप्रेशन्स दे रही थीं, वो भी इस बात को पुख्ता करते दिख रहे थे कि ये बाला सच में पोजिंग और मॉडलिंग के मामले में कमाल की है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...