8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलअपने ही जाल में फंसी पाकिस्तान टीम... बांग्लादेश के सामने बाबर आजम...

अपने ही जाल में फंसी पाकिस्तान टीम… बांग्लादेश के सामने बाबर आजम पहली बार डक पर आउट

Published on

रावलपिंडी,

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है. पहला मुकाबला रावलपिंडी में बुधवार (21 अगस्त) से शुरू हुआ. मैच के पहले दिन ही पाकिस्तान टीम अपने जाल में खुद ही फंसती हुई नजर आई. यही कारण रहा है कि मैच में पहले दिन का खेल पूरी तरह से बांग्लादेश के नाम रहा है. मैच में बाबर आजम ने भी एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

दरअसल, इस टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान ने तेज गेंदबाजों की मददगार वाली पिच तैयार की थी. यही वजह रही कि कप्तान शान मसूद ने प्लेइंग 11 में 4 तेज गेंदबाज शामिल किए. यह बॉलर शाहीन शाह आफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद अली और खुर्रम शहजाद को शामिल किया.

सैम अयूब और शऊद शकील ने टीम को संभाला
मगर पाकिस्तान का यह दाव उस पर ही उलटा पड़ता दिखाई दिया. मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और 16 रनों पर ही पाकिस्तान के 3 विकेट झटक लिए थे. अब्दुल्ला शफीक (2), शान मसूद (6) और बाबर आजम (0) जल्दी आउट हुए.

इसके बाद सैम अयूब ने 56 और शऊद शकील ने नाबाद 57 रन बनाकर टीम को संभाला. पाकिस्तान ने 114 रनों पर अयूब के रूप में चौथा विकेट गंवाया. इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान आए और वो पहले दिन शकील के साथ नाबाद 24 रन बनाकर लौटे. इसके बदौलत पाकिस्तान ने पहले दिन 4 विकेट गंवाकर 158 रन बनाए.

बाबर जीरो पर आउट, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश की तरफ से शोरिफुल इस्लाम और हसन महमूद ने 2-2 विकेट लिए. हसन महमूद ने ही बांग्लादेश को पहली सफलता चौथे ओवर में दिलाई. उन्होंने अब्दुल्लाह को शिकार बनाया. इसके बाद शोरिफुल ने शान मसूद को विकेटकीपर लिटन दास के हाथों आउट करवा दिया.

कप्तान के जाने के बाद सेट बल्लेबाज अयूब का साथ देने पूर्व कप्तान बाबर आजम आए. फैन्स यही सोच रहे थे कि बाबर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालेंगे. मगर ऐसा नहीं हो पाया और बाबर पहली बार पाकिस्तान में किसी टीम के खिलाफ टेस्ट में बिना खाता खोले आउट हो गए शोरिफुल इस्लाम ने उन्हें भी विकेटकीपर के हाथों कैच करवा आउट कर दिया.

इसके साथ ही बाबर ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो पहली बार अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट मैच में जीरो पर आउट हुए हैं. ओवरऑल बाबर आजम अब तक टेस्ट क्रिकेट में 8 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...