18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन के आसमान में दिखने लगे सात सूरज, अचानक हुई घटना से...

चीन के आसमान में दिखने लगे सात सूरज, अचानक हुई घटना से चौंक गए लोग, जानें क्यों हुआ ऐसा

Published on

बीजिंग:

चीन के चेंगदू शहर में आसमान में 7 ‘सूरज’ देखे गए। चेंगदू के आसमान में ये आश्चर्यजनक और रहस्यमय प्राकृतिक घटना हुई, जिसमें शहर 7 ‘सूर्यों’ से रोशन हो गया। 18 अगस्त को लिया गया यह वीडियो चीनी सोशल साइट वीबो पर शेयर किया गया और फिर दुनियाभर में वायरल हो गया। इस वीडियो में आसमान में 7 ‘सूरज’ देखे जा सकते हैं। इनमें से एक बादलों के पीछे है और बाकी सभी की चमक की तीव्रता और रंग का तापमान अलग-अलग है। एक मिनट तक लोगों को आसमान में ये नजारा देखने को मिला।

डिम सन डेली एचके की एक रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो को चेंगदू के एक स्थानीय निवासी ने कैमरे में कैद दिया। इस व्यक्ति ने कहा कि आसमान में यह रहस्यमय दृश्य करीब 1 मिनट तक चला। इसे उसके अलावा भी कई दूसरे लोगों ने देखा और इसकी तस्वीरें भी लीं। स्थानीय लोगों में ये घटना काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।

आसमान में कैसे आए सात सूरज
आसमान में एक से ज्यादा सूरज कैसे दिख सकते हैं। इस पर रिपोर्ट कहती है कि लाइट रिफ्लेक्शन में ऑप्टिकल इल्यूजन इस घटना का कारण बना है। आसमान में अतिरिक्त छह सूरज हमारे सौर मंडल में किसी जादू से प्रकट नहीं हुए बल्कि यह घटना प्रकाश अपवर्तन और स्तरित (लेयर्ड) ग्लास से प्रतिबिंब (रिफ्लेक्शन) के कारण होने वाले एक सामान्य ऑप्टिकल भ्रम से जुड़ी हुई है।

डिम सन डेली एचके ने सिचुआन सोसाइटी फॉर एस्ट्रोनॉमी एमेच्योर के उपाध्यक्ष जेंग यांग कसे इस पर बात की। उन्होंने इस तरह एक से ज्यादा सूरज दिखने की बात पर कहा कि कांच की प्रत्येक परत एक और आभासी छवि बनाती है। कभी-कभी कांच के एक ही फलक के साथ भी आभासी छवियों की संख्या देखने के आधार पर अलग-अलग कोण पर अलग हो सकती है। यही वजह है कि कैसे अनेक सूर्य एक ‘सूर्य’ से दूसरे तक सीधे और धुंधले दिखाई देते हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...