18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश ने शेख हसीना का राजनयिक पासपोर्ट किया रद्द, BNP ने की...

बांग्लादेश ने शेख हसीना का राजनयिक पासपोर्ट किया रद्द, BNP ने की प्रत्यर्पण की मांग

Published on

ढाका:

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने गुरुवार को अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द कर दिया। आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सुश्री हसीना के पासपोर्ट के साथ-साथ पूर्व सरकारी मंत्रियों और पूर्व सांसदों के पासपोर्ट जो अब अपने पदों पर नहीं हैं, उन्हें रद्द किया गया है। हसीना बांग्लादेश में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के बाद स्थिति को संभालने में नाकाम रहीं थी। इस कारण उन्हें इस्तीफा देकर भारत भागना पड़ा था। उनके अपदस्थ होने के पहले के हफ्तों में 450 से अधिक लोग मारे गए थे, जिसमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल थे।

अवामी लीग के कई नेताओं के राजनयिक पासपोर्ट रद्द
आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री, उनके सलाहकार, पूर्व कैबिनेट और भंग राष्ट्रीय विधानसभा के सभी सदस्य अपने पदों के आधार पर राजनयिक पासपोर्ट के लिए पात्र थे। यदि उन्हें उनके पदों से हटा दिया गया है या वे सेवानिवृत्त हो चुके हैं, तो उनके और उनके जीवनसाथी के राजनयिक पासपोर्ट रद्द किए जाने चाहिए।” हसीना की सरकार पर बड़े पैमाने पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया था, जिसमें राजनीतिक विरोधियों की सामूहिक हिरासत और न्यायेतर हत्या शामिल है।

हसीना को सामान्य पासपोर्ट लेने को कहा
बांग्लादेश की नई सरकार ने कहा कि हसीना और उनके कार्यकाल के दौरान अन्य पूर्व शीर्ष अधिकारी मानक पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन वे दस्तावेज अनुमोदन पर निर्भर हैं। मंत्रालय ने कहा, “जब उपर्युक्त लोग सामान्य पासपोर्ट के लिए नए सिरे से आवेदन करते हैं, तो उनके पासपोर्ट जारी करने के लिए दो सुरक्षा एजेंसियों को उनके आवेदन को मंजूरी देनी होती है।”

भारत की करीबी हैं शेख हसीना
शेख हसीना को भारत का करीबी सहयोगी माना जाता है। भारत ने शुरू से ही हसीना को उनकी प्रतिद्वंदी खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी से ज्यादा तरजीह दी है। भारत ने बीएनपी को हमेशा से रूढ़िवादी इस्लामवादी समूहों के करीबी और भारत विरोधी माना है। वहीं, भारत ने नए बांग्लादेशी नेता नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को भी अपना समर्थन देने की पेशकश की है, जो कार्यवाहक प्रशासन का नेतृत्व कर रहे हैं।

बीएनपी ने की हसीना के प्रत्यर्पण की मांग
बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की है। बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने शेख हसीना पर देश में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को बाधित करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की है। फखरुल इस्लाम ने कहा कि शेख हसीना को शरण देकर भारत बांग्लादेशियों का दिल नहीं जीत सकता। उन्होंने भारत पर लोकतंत्र के समर्थन से पीछे हटने का भी आरोप लगाया।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...