18.4 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यभारतीय सेना का यूएवी पहुंचा पीओके, भारत ने लौटाने के लिए कहा,...

भारतीय सेना का यूएवी पहुंचा पीओके, भारत ने लौटाने के लिए कहा, जानिए पूरा मामला

Published on

नई दिल्ली

भारतीय सेना का एक टेक्टिकल यूएवी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चला गया और पाकिस्तानी सेना ने उसे रिकवर कर लिया है। जिसके बाद भारतीय सेना ने हॉट लाइन पर पाकिस्तानी सेना को मैसेज भेजा है और यूएवी को वापस करने को कहा है। भारतीय सेना ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर एक मिनी यूएवी जो भारत के क्षेत्र में ही था उसमें कोई टेक्निकल खराबी आ गई। वह जम्मू-कश्मीर के रजौरी सेक्टर में बिंबर गली एरिया के सामने पीओके के नकियाल सेक्टर में चला गया।

ट्रेनिंग मिशन पर था यूएवी
भारतीय सेना ने कहा कि ये यूएवी ट्रेनिंग मिशन पर था। सेना ने कहा कि ऐसी रिपोर्ट आ रही हैं कि पाकिस्तानी सेना ने उसे रिकवर किया है। भारतीय सेना ने कहा कि यूएवी को वापस करने के लिए पाकिस्तानी सेना को हॉटलाइन पर मैसेज भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक, यह यूएवी आइडिया फोर्ज का SWITCH यूएवी था। ये फिक्स्ड विंग ड्रोन हैं और हाई एल्टीट्यूट में कारगर हैं।

यूएवी का फ्लाइट टाइम 60 मिनट
सूत्रों के मुताबिक, इसकी खरीद इमरजेंसी प्रॉक्योरमेंट के तहत की गई थी। इस यूएवी का फ्लाइट टाइम 60 मिनट है और इसका वजन करीब 7 किलो है। यह यूएवी HD विडियो रेजॉल्यूशन कैमरा से लैस है और यह दिन और रात के अंधेरे में भी काम कर सकता है।

पाकिस्तानी सेना ने रिकवर किया यूएवी
भारतीय सेना लाइन ऑफ कंट्रोल के आसपास निगरानी के लिए अलग अलग तरह के यूएवी का इस्तेमाल करती है। पिछले कुछ वक्त से सेना ने यूएवी पर फोकस बढ़ाया है। सर्विलांस से लेकर लॉजिस्टिक ड्रोन तक भारतीय सेना ले रही है।

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...