18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'युद्ध खत्म करने के लिए हमारी साइड ले भारत, ना हो बैलेंसिंग...

‘युद्ध खत्म करने के लिए हमारी साइड ले भारत, ना हो बैलेंसिंग एक्ट’, PM मोदी से मीटिंग के बाद जेलेंस्की की दो टूक

Published on

कीव,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूक्रेन का दौरा किया. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने आजतक से बात करते हुए कहा, ‘हम चाहते हैं कि युद्ध समाप्त करने के लिए भारत हमारी तरफ आए, न कि कोई बैलेंसिंग कदम उठाए.’ उन्होंने कहा, ‘अगर भारत रूसी तेल नहीं खरीदता है, तो इससे रूसी युद्ध समाप्त हो जाएगा.’

जेलेंस्की ने पीएम मोदी के दौरे को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि वह जल्द भारत आना चाहते हैं. भारत के लोगों और पीएम मोदी तक पहुंचना चाहते हैं. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, ‘अगर भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा तो इससे रूसी युद्ध समाप्त हो जाएगा.’

‘शांति स्थापित करने में भारत की बड़ी भूमिका’
वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा, ‘हम भारत के साथ रिश्ते मजबूत करना चाहते हैं. हम चाहते हैं कि युद्ध समाप्त करने के लिए भारत हमारी तरफ आए, न कि कोई संतुलनकारी कदम (balancing act) उठाए.’ उन्होंने कहा कि भारत को बड़ी भूमिका निभानी है. भारत दुनिया का बहुत महत्वपूर्ण देश है और शांति स्थापित करने में इसकी बड़ी भूमिका हो सकती है.

पीएम मोदी और जेलेंस्की की मुलाकात
यूक्रेन के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास मैरिंस्की पैलेस में शुक्रवार को पीएम मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात हुई. जेलेंस्की से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा, ‘युद्ध की विभीषिका से दुख होता है. युद्ध बच्चों के लिए विनाशकारी है.’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और यूक्रेन के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है.

उन्होंने कहा, ‘युद्ध से समस्या का समाधान नहीं होता है. बातचीत और कूटनीति से समस्या हल होती है. दोनों पक्ष आपस में बातचीत शुरू करें. बिना समय गंवाए रूस-यूक्रेन बात करें. शांति के प्रयास में भारत सक्रिय भूमिका निभाएगा.’ पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध में भारत का रुख कभी भी न्यूट्रल नहीं था बल्कि वह हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...