19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय8 दिनों के मिशन पर गई सुनीता विलियम्स की 80 दिन बाद...

8 दिनों के मिशन पर गई सुनीता विलियम्स की 80 दिन बाद भी वापसी नहीं, क्या कर रही दुनिया की सबसे ताकतवर स्पेस एजेंसी

Published on

वॉशिंगटन:

जून 2024 की शुरुआत में जब अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैली विल्मोर को लेकर बोइंग स्टारलाइनर स्पेसशिफ धरती से अंतरिक्ष के लिए रवाना हुआ था, तो यह आठ दिनों का छोटा मिशन होने वाला था। लेकिन लॉन्च को 80 दिन बीत चुके हैं और दोनों अंतरिक्ष यात्री अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। 5 जून को लॉन्च हुआ यह टेस्ट फ्लाइट 6 जून को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर पहुंची थी। सुनीता विलियम्स और विल्मोर तब से आईएसएस में फंसे हुए हैं। उनकी वापसी की तारीख अभी भी तय नहीं हुई है। बोइंग स्टारलाइनर में गड़बड़ी के बाद नासा अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए दूसरे विकल्पों पर विचार कर रहा है।

क्या था मिशन?
बोइंग स्टारलाइनर मिशन का उद्देश्य लोगों को आईएसएस तक सुरक्षित रूप से ले जाने और वहां से वापस लाने की अंतरिक्ष यान की क्षमता का प्रदर्शन करना था। नासा की कमर्शियल क्रू कार्यक्रम के हिस्से के रूप में एयरोस्पेस कंपनी बोइंग इस यात्रा को अंतरिक्ष एजेंसी को नियमित परिवहन सेवाएं प्रदान के अपने लक्ष्य के लिए महत्वपूर्ण मानती है। हालांकि, टेस्ट फ्लाइट में आई समस्या ने कंपनी की उम्मीदों को झटका दिया है।

क्यों नहीं हो सकी वापसी?
स्टारलाइनर के अंतरिक्ष में पहुंचने तक स्पेसशिप के सर्विस मॉड्यूल में कई छोटे हीलियम लीक की सूचना मिली, जिससे यह यात्रा के लिए असुरक्षित हो गया है। हीलियम अंतरिक्ष यान की संरचनात्मक अखंडता और गतिशीलता बनाए रखने के लिए आवश्यक है। इसके साथ ही अंतरिक्ष यान के प्रपल्शन सिस्टम में इसके पांच थ्रस्टरों में खराबी आ गई। ये थ्रस्टर अंतरिक्ष यात्रा और डॉकिंग के लिए जरूरी हैं। स्पेसशिप में ऑक्सीडाइजर के प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार वाल्व में कई समस्याएं पाई गईं।

क्या कर रहा है नासा?
नासा और बोइंग के इंजीनियर अंतरिक्ष यान की समस्या को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। वे अंतरिक्ष यान के प्रणोदन प्रणाली से डेटा की जांच करने के साथ ही अंतरिक्ष यान के थ्रस्टर्स का भी परीक्षण कर रहे हैं। इसके अतरिक्त, नासा की टीम अंतरिक्ष यात्रियों को लाने के लिए दूसरे विकल्पों पर भी विचार कर रही है। इसमें एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के क्रू 9 ड्रैगन से वापसी भी शामिल है। क्रू 9 ड्रैगन को अक्तूबर में अंतरिक्ष में लॉन्च किया जाना है और इसकी फरवरी 2025 में वापसी है। अगर ऐसा होता है कि सुनीता विलियम्स को 8 महीने तक अंतरिक्ष में रहना होगा।

 

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...