19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल पर भीषण हमले के बाद गरजे PM नेतन्याहू, जबरदस्त पलटवार के...

इजरायल पर भीषण हमले के बाद गरजे PM नेतन्याहू, जबरदस्त पलटवार के बाद पीछे हटा हिजबुल्लाह

Published on

तेल अवीव,

इजरायल और लेबनान के हिजबुल्लाह के बीच भीषण जंग के हालात बने हुए हैं. दोनों ओर लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं. रविवार को हिजबुल्लाह ने इजरायल पर ड्रोन से एक साथ 320 हमले किए और 11 मिलिट्री ठिकानों को टारगेट किया. इसके जवाब में इजरायल ने भी लेबनान में 100 से ज्यादा ठिकानों पर जबरदस्त एयर स्ट्राइक किया है. तेल अवीव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री योआव गैलंट हालात पर नजर रख रहे हैं. नेतन्याहू ने एक इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई. देश में 48 घंटे के आपातकालीन हालात का ऐलान भी कर दिया है.

इस मीटिंग में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, “आज (रविवार) जो हुआ वो कहानी का अंत नहीं है. हिजबुल्लाह ने रॉकेट और ड्रोन से इजराइल पर हमला करने की कोशिश की है. हमने आईडीएफ को खतरे को दूर करने के लिए जरूरी ऑपरेशन के निर्देश दे दिया है. हमारी सेना ने सैकड़ों रॉकेटों को हवा में ही नष्ट कर दिया है, जो हमारे नागरिकों और सुरक्षा बलों पर हमले के लिए डिज़ाइन किए गए थे.”

नेतन्याहू ने आगे कहा, ”हम हिजबुल्लाह पर विनाशकारी प्रहार कर रहे हैं. तीन सप्ताह पहले, हमने इसके चीफ-ऑफ-स्टाफ को खत्म कर दिया था. आज हमने इसकी हमले की योजना को विफल कर दिया. मैं दोहराता हूं कि यह कहानी का अंत नहीं है.” गाजा में संघर्ष के बाद अब इजरायल और लेबनान के हिजबुल्लाह के बीच हालात बहुत बिगड़ चुके हैं. इजरायल को कई मोर्चों पर एक साथ जंग करनी पड़ रही है.

इजरायल के जोरदार हमले के बाद पीछे हटा हिजबुल्लाह
इधर, इजरायल के जोरदार हमले के बाद हिजबुल्लाह ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं. हिजबुल्लाह नेता शेख हसन नसरल्लाह ने टेलीविज़न पर अपने संबोधन में कहा कि उनकी तरफ से फिलहाल इजरायल पर हमला नहीं किया जाएगा. उनका कहना है कि कतर में गाजा में चल रहे जंग के सीजफायर पर बात चल रही है. ऐसे में वो उसे बाधित नहीं करना चाहता, इसलिए अभी इजरायल पर हमले नहीं करेगा.

आईडीएफ प्रवक्ता ने कहा- हम आत्मरक्षा में कर रहे हमला
इजरायली सेना का कहना है कि उसके लड़ाकू विमान लेबनान में हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर हमला कर रहे हैं. हिज़बुल्लाह के मिसाइल और रॉकेट दागने की गतिविधियों का पता लगने के बाद ये कदम उठाया गया है. इजरायली डिफ़ेंस फ़ोर्स के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि हिज़बुल्लाह के मिसाइलों और रॉकेटों के हमलों को दूर करने के लिए आत्मरक्षा में लेबनान पर हमला किया जा रहा हैं.

इजरायली सेना के प्रवक्ता ने ये भी कहा कि लेबनान में हमला करने से पहले आम लोगों को तुरंत ही हिज़बुल्लाह के इलाकों को छोड़ने की चेतावनी दे दी गई है. डैनियल हगारीने कहा, ”आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह ने इजरायल की ओर रॉकेट अटैक किया है. इन खतरों को दूर करने के लिए एक आत्मरक्षा कार्रवाई में हमारी सेना ने भी लेबनान में आतंकी ठिकानों पर हमला किया है. हमारी तैयारी पूरी है.”

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...