19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश में फिर हुई हिंसा, सचिवालय को घेरा, जमकर चले लाठी-डंडे, 50...

बांग्लादेश में फिर हुई हिंसा, सचिवालय को घेरा, जमकर चले लाठी-डंडे, 50 घायल

Published on

नई दिल्ली,

बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा की खबर है. राजधानी ढाका में सचिवालय के पास बीती रात अंसार ग्रुप के सदस्यों और छात्रों के बीच हिंसक झड़प हुई. इस घटना में 50 लोग घायल हुए हैं. अंसार ग्रुप के सदस्य नौकरियों को स्थाई करने की मांग के साथ बीते कुछ दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे.

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना रविवार रात उस समय हुई, जब हजारों की संख्या में छात्रों ने हाथों में लाठी-डंडे लेकर सचिवालय की ओर मार्च करना शुरू किया. दरअसल अंसार ग्रुप के सदस्यों ने सचिवालय को सीज कर दिया था. उन्होंने सचिवालय का गेट बंद कर दिया था. सचिवालय के भीतर मौजूद सरकारी अधिकारियों को बाहर आने नहीं दिया गया. इस बीच कई छात्र भी अंदर ही कैद हो गए जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सैकड़ों छात्रों से सचिवालय आने की अपील की थी.

क्यों हुई हिंसक झड़प?
सूत्रों का कहना है कि एंटी डिस्क्रिमिनेशन स्टूडेंट मूवमेंट के कई संयोजकों ने छात्रों से राजू स्कल्पचर पर इकट्ठा होने को कहा था, जहां से इन छात्रों ने सचिवालय की तरफ कूच किया. शुरुआत में अंसार ग्रुप के सदस्यों ने पीछे हटना शुरू कर दिया था. लेकिन उन्होंने बाद में डंडे लेकर छात्रों का पीछा करना शुरू किया. इस बीच एक दूसरे पर जमकर पथराव हुआ, जिससे दोनों समूहों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई. इस घटना में दोनों तरफ के लोग घायल हुए हैं.

अंसार ग्रुप के सदस्यों ने सचिवालय में जिन लोगों को डिटेन किया था, उनमें छात्र नेता और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार नाहिद इस्लाम भी थे. इससे छात्र भड़क गए. छात्रों ने अंसार ग्रुप के प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने का प्रयास किया. दोनों तरफ से एक दूसरे पर पथराव किया गया. बाद में पुलिस ने स्थिति को काबू में किया.

अंसार ग्रुप (होमगार्ड) पिछले दो दिनों से प्रदर्शन कर रहा है. इस ग्रुप की मांग है उनकी नौकरियों को स्थायी किया जाए. वहीं, छात्रों का आरोप है कि अंसार ग्रुप बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के एजेंट के तौर पर काम कर रहा है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...