18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश में आतंकियों पर मेहरबान हुई मोहम्मद यूनुस सरकार, अल-कायदा से जुड़े...

बांग्लादेश में आतंकियों पर मेहरबान हुई मोहम्मद यूनुस सरकार, अल-कायदा से जुड़े संगठन का प्रमुख रिहा, सभी मामले रद्द किए गए

Published on

ढाका

बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से ही कट्टरपंथियों पर लगाम ढीली होने लगी है। इसका एक उदाहरण तब देखने को मिला जब एक आतंकी को जेल से रिहा कर दिया गया। अंसारुल्लाह बांग्ला टीम जो अल-कायदा से प्रेरित आतंकी संगठन है, जिसे अब अंसार अल इस्लाम के नाम से जाना जाता है उसके प्रमुख मुफ्ती जाशिमुद्दीन रहमानी को सोमवार को रिहा कर दिया गया। गाजीपुर के काशिमपुर की हाई सिक्योरिटी सेंट्रल जेल से उसे रिहा कर दिया गया। आतंकी संगठन बांग्लादेश में ब्लॉगर्स और अन्य लोगों की हत्या करता रहा है।

रहमानी खु ब्लॉगर राजीब हैदर हत्याकांड में एक सजायाफ्ता अपराधी है। जशीमुद्दीन रहमानी को सोमवार की सुबह करीब 11:15 बजे जेल से रिहा किया गया। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक काशीमपुर हाई सिक्योरिटी जेल के डिप्टी जेलर रेजाउल करीम ने इसकी पुष्टि की है। 15 फरवरी 2013 की रात राजधानी के पल्लबी के पलाशनगर में राजीब हैदर की उनके घर के सामने हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद राजीब के पिता ने पल्लबी थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया था।

आतंकवाद का मामला किया गया था दर्ज
जसीमुद्दीन रहमानी को 12 अगस्त 2013 को बरगुना से गिरफ्तार किया गया था। ढाका की एक अदालत ने हत्या के मामले में उसे पांच साल के जेल की सजा सुनाई। इसके अलावा, उसे कुल चार मामलों का सामना करना पड़ा, जिनमें आतंकवाद विरोधी और सूचना और संचार टेक्नोलॉजी कानूनों के तहत मामले भी शामिल थे। काशिमपुर जेल के डिप्टी जेलर रेजाउल करीम ने कहा कि रहमानी को 6 फरवरी 2008 को उत्तर पश्चिम पुलिस स्टेशन में आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में जमानत दी गई थी। रविवार को उसे जमानत दी गई। उसके खिलाफ अन्य मामले वापस ले लिए गए हैं। जमानत दस्तावेजों की जांच के बाद उसे रिहा किया गया।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...