18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन ने किया पीछे से वार, हैकर्स का सहारा लेकर अमेरिकी, भारतीय...

चीन ने किया पीछे से वार, हैकर्स का सहारा लेकर अमेरिकी, भारतीय कंपनियों पर किया हमला

Published on

एक चीनी हैकिंग ग्रुप जिसे वोल्ट टाइफून के नाम से जाना जाता है, कैलिफोर्निया स्थित स्टार्टअप वर्सा नेटवर्क्स के सॉफ़्टवेयर में सुरक्षा खामी का उपयोग कर अमेरिका और भारत की इंटरनेट कंपनियों पर हमले कर रहा है। यानी ये भारतीय कंपनियों के लिए भी खतरे की घंटी होने वाला है। ऐसे में आपको भी इसको लेकर तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए। इंटरनेट सर्विस को लेकर भी लगातार काम किया जा रहा है। ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में इसको लेकर दावा किया है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, लुमेन टेक्नोलॉजीज के ब्लैक लोटस लैब्स के सिक्योरिटी रिसर्चर ने बताया कि वोल्ट टाइफून ने इस खामी का फायदा उठाकर चार अमेरिकी कंपनियों, जिनमें इंटरनेट सेवा प्रदाता शामिल हैं, और एक भारतीय कंपनी में सेंध लगाई है।

यह खामी वर्सा नेटवर्क्स के सॉफ़्टवेयर में पाई गई, जो नेटवर्क कॉन्फ़िगरेशन को प्रबंधित करने में मदद करता है। वर्सा ने जून 2023 में इस बग की पहचान की और इसे ठीक करने के लिए एक पैच जारी किया, लेकिन ऐसा लगता है कि सभी कंपनियों ने समय पर इस पैच को लागू नहीं किया, जिससे वे हमले के लिए असुरक्षित रह गईं। माना जा रहा है कि हैकिंग अभियान अभी भी जारी है।

अमेरिकी सरकार की बहुत पहले से इस ग्रुप पर नजर है। अमेरिका की तरफ से पहले भी इस ग्रुप पर कई संगीन आरोप लगाए गए थे और इसमें कहा गया था कि इस ग्रुप ने अमेरिका के जरूरी बुनियादी ढांचे पर व्यवधान उत्पन्न की है। इसका कनेक्शन भी ताइवान से बताया था। चीनी सरकार ने इन आरोपों का खंडन करते हुए दावा किया है कि वोल्ट टाइफून वास्तव में “डार्क पावर” नामक एक आपराधिक समूह है और इसका चीन से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियां इन साइबर हमलों के लिए चीन को झूठा दोषी ठहरा रही हैं ताकि बढ़े हुए बजट और सरकारी अनुबंधों को उचित ठहराया जा सके।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...