18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश की महिला पत्रकार का शव झील में मिला, मौत से पहले...

बांग्लादेश की महिला पत्रकार का शव झील में मिला, मौत से पहले फेसबुक पर किए थे रहस्यमय पोस्ट

Published on

नई दिल्ली,

बांग्लादेश में 32 वर्षीय महिला पत्रकार का शव बुधवार को एक झील में पाया गया. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की पहचान सारा रहनुमा के रूप में हुई है, जो एक बांग्ला-भाषा के न्यूज चैनल में न्यूजरूम एडिटर थीं. रहनुमा का शव ढाका के हाटीरझील झील में बुधवार तड़के मिला. वहां से गुजरते एक व्यक्ति, जिसने उन्हें उस हालत में देखा, ने शव को झील से बाहर निकाला और ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) ले गया. हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें स्थानीय समयानुसार लगभग 2 बजे मृत घोषित कर दिया.

अस्पताल पुलिस चौकी के प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू मिया ने उनके शव की बरामदगी की पुष्टि की. अपनी मौत से पहले रहनुमा ने मंगलवार रात को अपने फेसबुक प्रोफाइल पर दो रहस्यमय पोस्ट किए थे. एक 10:24 बजे और दूसरा 10:36 बजे. दूसरे पोस्ट में उन्होंने फहीम फैसल नामक के व्यक्ति को टैग किया था.पहला पोस्ट बांग्ला में था, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘मृत्यु से संबंधित जीवन जीने से बेहतर है मर जाना.’दूसरे पोस्ट में उन्होंने अपनी और फैसल की तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिनमें वे दोनों बांग्लादेश के झंडे की पट्टियां पहने हुए थे.

उन्होंने लिखा, ‘आप जैसे दोस्त का होना बहुत अच्छा था. भगवान आपका हमेशा भला करे. आशा है आप जल्द ही अपने सभी सपने पूरे करेंगे. मुझे पता है कि हमारे पास बहुत सारी योजनाएं थीं. माफ़ कीजिए, मैं हमारी योजनाओं को पूरा नहीं कर पाऊंगी. भगवान आपकी जिंदगी के हर पहलू में आपको आशीर्वाद दें.’

करीब एक घंटे बाद, 11:25 बजे, फहीम फैसल की तरफ से एक कमेंट किया गया, जिसमें उन्होंने रहनुमा से खुद को नुकसान न पहुंचाने की गुजारिश की. उन्होंने लिखा, ‘आप सबसे अच्छे दोस्त हैं जिन्हें मैंने कभी भी पाया है. इस दोस्ती को बर्बाद मत कीजिए! खुद को कोई नुकसान मत पहुंचाइए.’

पुलिस ने कहा कि उनकी मौत के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी. हालांकि, सारा रहनुमा की मौत के पीछे कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने इसे ‘बांग्लादेश में अभिव्यक्ति की आजादी पर एक और क्रूर हमला’ करार दिया है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रहनुमा के पति सैयद शुभ्रो ने बताया कि घटना वाले दिन वह रात को काम से वापस नहीं लौटीं. उन्हें सुबह 3 बजे के आसपास जानकारी दी गई कि उन्होंने हाटीरझील झील में छलांग लगा दी है. शुभ्रो ने यह भी बताया कि रहनुमा कुछ समय से उनसे अलग होना चाहती थीं. इस दंपति ने एक काजी ऑफिस में जाकर तलाक को अंतिम रूप देने की योजना बनाई थी, लेकिन बांग्लादेश में अशांति के बाद के हालात के कारण वे ऐसा नहीं कर पाए.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...