21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली की DTC बस में सफर करते दिखे राहुल, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने...

दिल्ली की DTC बस में सफर करते दिखे राहुल, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने कांग्रेस सांसद के सामने उठाए कौन से मुद्दे?

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज दिल्ली के सरोजिनी नगर बस डिपो के पास ड्राइवरों, कंडक्टरों और मार्शलों के साथ बातचीत की। बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने डीटीसी के सरोजिनी नगर डिपो में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों से उनसे उनके मुद्दों के बारे में पूछा। राहुल ने कहा कि हम आपके मुद्दों को संसद में उठाएंगे। इसके अलाव राहुल ने डीटीसी बस में आम जनों के साथ यात्रा का भी लुत्फ उठाया। कांग्रेस ने भी अपने एक्स हैंडल से राहुल का आज की मुलाकात से जुड़ा वीडियो शेयर किया है।

राहुल ने दिया भरोसा- आपके मुद्दों को संसद में उठाएंगे
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज फुर्सत के पल बिताने डीटीसी के सरोजिनी नगर डिपो पहुंचे थे। यहां उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। कई सालों से कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे ड्राइवर और कंडक्टर ने राहुल से पक्की नौकरी और डीटीसी की नई बसें लाने की मांग की। इसपर राहुल गांधी ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि आपके मुद्दों को हम संसद में उठाएंगे। राहुल से मिलने वालों में सरोजिनी नगर बस डिपो के पास ड्राइवर, कंडक्टर और मार्शल भी शामिल थे।

राहुल ने की डीटीसी बस की सवारी
राहुल गांधी ने कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की समस्याएं सुनने के बाद दिल्ली की डीटीसी बस की सवारी भी की। उस वक्त उनके आसपास आम यात्री थे जो रोजाना ट्रेवल करते हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोग भी काफी प्रसन्न दिखाई दिए। कांग्रेस ने भी अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो जारी किया है जिसमें उनकी आज की यात्रा और मुलाकात को संक्षेप में बताया गया है।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...