18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयटेलीग्राम ऐप के सीईओ पावेल डुरोव पुलिस हिरासत से रिहा, अब अदालत...

टेलीग्राम ऐप के सीईओ पावेल डुरोव पुलिस हिरासत से रिहा, अब अदालत में होंगे पेश

Published on

पेरिस:

फ्रांसीसी अभियोजकों ने बुधवार को टेलीग्राम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पावेल डुरोव को चार दिनों की पूछताछ के बाद पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया। उन पर आरोप था कि इस मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। डुरोव को शनिवार शाम को अजरबैजान से फ्रांस उतरने के बाद पेरिस के बाहरी हिस्से में स्थित ‘ले बोर्गेट’ हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। उन्हें पिछले महीने शुरू की गई न्यायिक जांच के तहत 12 कथित आपराधिक उल्लंघनों के सिलसिले में हिरासत में लिया गया था।

अदालत में पेश होंगे पावेल डुरोव
पेरिस में अभियोजक कार्यालय ने एक बयान में कहा, “जांच करने वाले न्यायाधीश ने पावेल डुरोव की पुलिस हिरासत खत्म कर दी है और उन्हें पहली पेशी तथा संभावित अभियोग के लिए अदालत में लाया जाएगा।” फ्रांस में डुरोव की गिरफ्तारी से रूस में आक्रोश फैल गया है, कुछ सरकारी अधिकारियों ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है तथा कहा है कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर पश्चिम के दोहरे मानदंड का प्रमाण है। यूएई ने भी डुरोव की गिरफ्तारी के खिलाफ लड़ाकू विमानों की खरीद वाले समझौते को निलंबित कर दिया है।

डुरोव को क्यों किया गया था गिरफ्तार
रूस में जन्मे और फ्रांसीसी नागरिक डुरोव के खिलाफ आरोपों में यह भी शामिल है कि उनके मंच का इस्तेमाल बाल यौन शोषण सामग्री और मादक पदार्थों की तस्करी, धोखाधड़ी और संगठित अपराध लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। यह भी आरोप है कि टेलीग्राम ने कानून द्वारा अपेक्षित होने पर भी जांचकर्ताओं के साथ जानकारी या दस्तावेज साझा करने से इनकार कर दिया।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...