21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीति'बीजेपी सरकार में न्याय की उम्मीद करना भी गुनाह...', फर्रूखाबाद की घटना...

‘बीजेपी सरकार में न्याय की उम्मीद करना भी गुनाह…’, फर्रूखाबाद की घटना पर बोले राहुल गांधी

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूपी के फर्रूखाबाद की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में ‘न्याय की उम्मीद’ करना भी गुनाह है. उन्होंने कहा कि कमजोरों और वंचितों के खिलाफ गंभीर से गंभीर घटनाओं में भी जिनकी प्राथमिकता न्याय नहीं अपराध छिपाना हो, उनसे कोई क्या ही उम्मीद करे?

राहुल गांधी ने कहा कि फर्रुख़ाबाद में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, पीड़ित परिवार के साथ प्रशासन का ऐसा रवैया किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. आखिर यह सब कब तक सहन किया जा सकता है? एक समाज के रूप में हमारे सामने ये बहुत बड़ा सवाल है. सुरक्षा भारत की हर बेटी का अधिकार है और न्याय हर पीड़ित परिवार का हक़.

बता दें कि 27 अगस्त को फर्रूखाबाद के कायमगंज इलाके में दलित समाज की 2 युवतियों के शव पेड़ से लटके मिले थे. दोनों सहेलियां जन्माष्टमी पर कार्यक्रम देखने निकली थीं, लेकिन घर वापस नहीं पहुंचीं और उनके शव एक ही दुपट्टे से लटकते हुए मिले थे. इनमें से एक युवती के पिता ने अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताई है.

वहीं, पुलिस ने रेप और हत्या की आशंका से इनकार किया है और इस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है. इनमें से एक युवती के पिता ने बताया कि मेरी बेटी और पड़ोस में रहने वाली उसकी दोस्त कल रात जन्माष्टमी पर लगी झांकी देखने गई थी. देर रात नहीं लौटी तो हमने सोचा कि गांव में बुआ के घर रुक गई होगी. सुबह होने पर जानकारी मिली कि 2 युवतियों ने फांसी लगा ली है.

अखिलेश यादव ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की
इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है. अखिलेश ने कहा कि यूपी के फर्रूखाबाद में जन्माष्टमी उत्सव देखने निकली दो बच्चियों की लाशें पेड़ पर लटकी मिलना, एक बेहद संवेदनशील घटना है. भाजपा सरकार इस मामले में तत्काल निष्पक्ष जांच करे और हत्या के इस संदिग्ध मामले में अपनी आख्या प्रस्तुत करे.

अखिलेश ने कहा कि ऐसी घटनाओं से समाज में एक भयावह वातावरण बनता है, जो नारी समाज को मानसिक रूप से बहुत गहरा आघात पहुंचाता है. ‘महिला सुरक्षा’ को राजनीति से ऊपर उठकर एक गंभीर मुद्दे के रूप में उठाने का अपरिहार्य समय आ गया है.

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...