18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल के खिलाफ शुरू करेंगे आत्मघाती हमले... हमास का ऐलान, नेतन्याहू की...

इजरायल के खिलाफ शुरू करेंगे आत्मघाती हमले… हमास का ऐलान, नेतन्याहू की बढ़ेंगी मुश्किलें

Published on

अंकारा

हमास ने इजरायल के खिलाफ आत्मघाती हमले शुरू करने का ऐलान किया है। यह ऐलान हमास के राजनीतिक नेतृत्व में नंबर दो माने जाने वाले खालिद मशाल ने किया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमास अब अंतिम सांस गिन रहा है। इजरायली सेना दिन-प्रतिदिन हमास के मजबूत इलाकों में उपस्थिति बढ़ा रही है। ऐसे में इजरायल को मोस्ट वांटेड आतंकवादी याह्या सिनवार के लिए भी बचने के रास्ते बंद होते जा रहे हैं। हमास के कई शीर्ष नेता पहले ही इजरायली सेना के हाथों मारे जा चुके हैं, या फिर घर-बार छोड़कर फरार हैं। हालांकि, हमास ने अगर आत्मघाती हमलों को शुरू किया तो इससेे इजरायल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

खालिद मशाल ने किया आत्मघाती हमलों का ऐलान
अरबी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, खालिद मशाल ने बुधवार को पश्चिमी तट पर आत्मघाती बम विस्फोटों को फिर से शुरू करने का आह्वान किया। उसने फिलिस्तीनियों तथा फिलिस्तीन के समर्थकों को “जायोनी शासन के खिलाफ वास्तविक प्रतिरोध” में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। स्काई न्यूज अरेबिया के अनुसार, तुर्की के इस्तांबुल में एक सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान, मशाल ने कहा कि हमास आतंकवादी समूह “आत्मघाती अभियानों पर वापस लौटना चाहता है।”

इजरायल के खिलाफ खुले संघर्ष की अपील
उसने कहा, गाजा में इजरायल के साथ युद्ध, साथ ही पश्चिमी तट में फिलिस्तीनियों के खिलाफ लगातार इजरायली सेना के छापे, “केवल खुले संघर्ष से ही संबोधित किए जा सकते हैं।” उसने कहा, “वे हमारे साथ खुले संघर्ष से लड़ रहे हैं, और हम उनका सामना खुले संघर्ष से कर रहे हैं।” उसने कहा, “दुश्मन ने सभी मोर्चों पर संघर्ष शुरू कर दिया है, हम सभी की तलाश कर रहा है, चाहे हम लड़ें या नहीं,”

हानिया की हत्या का बदला लेने की खाई कसम
मशाल ने 31 जुलाई को तेहरान में पूर्व हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या का हवाला दिया। इजराइल ने हानिया की हत्या में अपनी संलिप्तता की न तो पुष्टि की है और न ही इनकार किया है। इस्माइल हानिया कतर में रहता था और आतंकी समूह हमास के पोलित ब्यूरो विंग का प्रमुख था। मशाल ने कहा, “मैं सभी से ज़ायोनी इकाई के खिलाफ वास्तविक प्रतिरोध में कई मोर्चों पर भाग लेने का आह्वान दोहराता हूं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...