15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल से बराक एयर डिफेंस सिस्टम खरीदेगा यह नाटो देश, रूसी मिसाइलें...

इजरायल से बराक एयर डिफेंस सिस्टम खरीदेगा यह नाटो देश, रूसी मिसाइलें होंगी धुआं-धुआं

Published on

वारसॉ:

पूर्वी यूरोप का एक नाटो सदस्य देश इजरायल से बराक एमएक्स एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने जा रहा है। इस देश का नाम स्लोवाकिया है। स्लोवाकिया 2004 में नाटो का सदस्य बना था। अब स्लोवाकिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रॉबर्ट कलिनक ने बताया है कि स्लोवाक सरकार ने अनुमानित 554 मिलियन यूरो (615 मिलियन डॉलर) में संबंधित उपकरणों के साथ छह बराक एमएक्स एयर डिफेंस सिस्टम खरीदे की मंजूरी दे दी है। स्लोवाकिया वर्तमान में पूर्वी यूरोप में बढ़ते तनाव को लेकर सतर्क है और रूसी आक्रामकता के खिलाफ खुद को तैयार कर रहा है।

समझौते की शर्तों पर बात कर रहे दोनों देश
स्लोवाकिया और इजरायल वर्तमान में नियोजित सौदे की अंतिम शर्तों पर बातचीत कर रहे हैं। स्लोवाक रक्षा उद्योग निर्माता इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ खरीद पर सहयोग करेगा। खरीद में रडार, मिसाइल और संबंधित उपकरण भी शामिल होंगे। कलिनक ने कहा, “जहां तक मुझे पता है, दो कंपनियों (स्लोवाकिया के रक्षा क्षेत्र से) से संपर्क किया गया है। इनमें से एक एक राज्य के स्वामित्व वाली और एक निजी स्वामित्व वाली कंपनी है। ये दोनों कंपनिया रडार के क्षेत्र में, और मिसाइल उत्पादन के क्षेत्र में इजरायल के साथ सहयोग करेंगी।”

2025 से शुरू हो जाएगी डिलीवरी
योजना के तहत, पहली प्रणाली 2025 के अंत में स्लोवाक सशस्त्र बलों को सौंपी जानी है। उप प्रधानमंत्री का दावा है कि बातचीत के दौरान, उनके मंत्रालय ने इजरायल के साथ बातचीत कर हर एक सिस्टम की कीमत 128 मिलियन यूरो से घटाकर 92 मिलियन यूरो करने में सफल हुई है। इसके साथ ही अतिरिक्त धनराशि को साथ में दिए जाने वाले उपकरणों के लिए अलग रखा गया था। कलिनक ने पहले स्लोवाकिया के एयर डिफेंस के लिए अमेरिका और नॉर्वे के NASAMS और फ्रेंच-इटैलियन संघ के SAMP/T NG सिस्टम के बारे में भी विचार किया था।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...