8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलअवन‍ि ने पैरालंप‍िक में बनाए 2 ऐत‍िहास‍िक कीर्तिमान, PM मोदी ने दी...

अवन‍ि ने पैरालंप‍िक में बनाए 2 ऐत‍िहास‍िक कीर्तिमान, PM मोदी ने दी बधाई

Published on

पेरिस ,

पेर‍िस पैरालंप‍िक के दूसरे दिन (30 अगस्त) भारत की भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (SH1) इवेंट में गोल्ड मेडल जीता. वहीं इसी इवेंट में भारत की मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल कब्जाया. भारत के पेर‍िस पैरालंप‍िक में दो मेडल आने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई दी. अवनि लेखरा पैरालंपिक में दो गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. इसके अलावा वह पैरालंप‍िक में 3 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई, ये भी एक अनूठा र‍िकॉर्ड है.

अवन‍ि ने बनाए ये पैरालंप‍िक र‍िकॉर्ड
खास बात यह रही कि 22 साल की अवन‍ि लखेरा ने उन्होंने 249.7 अंक हास‍िल कर पैरालंप‍िक में रिकॉर्ड बना द‍िया. इससे पूर्व अवनि ने टोक्यो पैरालंप‍िक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा के दौरान गोल्ड मेडल जीता था. खेल में उनके शानदार प्रदर्शन योगदान के ल‍िए साल 2021 में खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया था. जो भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है.

11 साल की उम्र में अवन‍ि का एक्सीडेंट
साल 2012 में 11 साल की उम्र में एक कार एक्सीडेट के बाद वह पूरी तरह से पैराप्लेजिया से पीड़ित हो गई. पैराप्लेजिया रीढ़ की हड्डी की एक चोट है जो निचले अंगों को पंगु बना देती है. यह रीढ़ की हड्डी और तंत्रिका तंत्र को गंभीर क्षति का परिणाम है.

पीएम मोदी ने एक्स पर ल‍िखा- अवन‍ि लेखरा को R2 महिला 10M एयर राइफल SH1 स्पर्धा में प्रतिष्ठित गोल्ड जीतने के लिए बधाई. उन्होंने इतिहास भी रच दिया, वह 3 पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट हैं. उनका समर्पण भारत को गौरवान्वित करता है.

वहीं मोना अग्रवाल को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने ल‍िखा- मोना अग्रवाल को पेरिस पैरालिंपिक 2024 में R2 महिला 10m एयर राइफल SH1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई. उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि उनके समर्पण और उत्कृष्टता की खोज को दर्शाती है. भारत को मोना पर गर्व है. निशानेबाजी में एसएच1 श्रेणी में ऐसे निशानेबाज शामिल होते हैं जिनकी बांहों, निचले धड़, पैरों की गति प्रभावित होती है या उनके हाथ या पैर में विकार होता है.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...