8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलपेरिस पैरालंपिक में भारत ने लगाई मेडल की हैट्रिक, अवनि-मोना के बाद...

पेरिस पैरालंपिक में भारत ने लगाई मेडल की हैट्रिक, अवनि-मोना के बाद प्रीति ने किया कमाल

Published on

पेरिस,

पेरिस पैरालंपिक 2024 के दूसरे दिन यानी 30 अगस्त (शुक्रवार) को भारत को एक और मेडल मिला है. प्रीति पाल ने महिलाओं की 100 मीटर (T35) रेस में कांस्य पदक जीता है. 23 साल की प्रीति ने 14.31 सेकंड में 100 मीटर की दूरी तय की. इससे पहले शूटिंग में अवनि लेखरा ने गोल्ड और मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था.

चीनी खिलाड़ियों जीते गोल्ड और सिल्वर
चीन की झोऊ जिया ने इस इवेंट में गोल्ड मेडल जीता. वहीं चीन की ही गुओ कियानकियान इस इवेंट में सिल्वर जीतने में कामयाब रहीं. झोउ ने महज 13.58 सेकंड में रेस पूरी की. वहीं गुओ कियानकियान ने 13.74 सेकंड का समय लिया. टी35 वर्गीकरण उन खिलाड़ियों के लिए है जिनमें समन्वय संबंधी विकार जैसे हाइपरटोनिया, अटैक्सिया और एथेटोसिस तथा मस्तिष्क पक्षाघात आदि शामिल होते हैं.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से ताल्लुक रखने वाली प्रीति पाल ने 18 साल की उम्र में इस खेल में एंट्री की. वह भारत के नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ट्रेनिंग लेती हैं. इससे पहले प्रीति मेरठ में प्रशिक्षण लेती थीं. प्रीति ने 2024 में जापान (कोबे) में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में दो कांस्य पदक जीते थे. प्रीति ने मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से शिक्षा हासिल की है.

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने डबल धमाके से आगाज किया. निशानेबाज अवनि लेखरा ने R2 वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता. अवनि ने पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसी इवेंट में भारत की मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता. अवनि पैरालंपिक में दो गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट हैं. साथ ही वह ऐसी पहली भारतीय एथलीट हैं जिन्होंने पैरालंपिक गेम्स में बैक टू बैक गोल्ड मेडल जीते हैं. अवनि ऐसी पहली भारतीय महिला भी बन गई हैं, जिन्होंने पैरालंपिक गेम्स में तीन मेडल जीते.

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के पदकवीर
1. अवनि लेखरा (शूटिंग)- गोल्ड मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)
2. मोना अग्रवाल (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)
3. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 100 मीटर रेस (T35)

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...