15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगाजा में इजरायली हमले से 9 की मौत, IDF ने हमास के...

गाजा में इजरायली हमले से 9 की मौत, IDF ने हमास के इस प्रमुख कमांडर को मार गिराया

Published on

नई दिल्ली,

गाजा पट्टी में हमास और इजरायली सेना के बीच जंग अपने चरम पर है. इजरायल गाजा के अलग-अलग शहरों पर हर रोज कहर बरपा रहा है. शुक्रवार को आईडीएफ ने वेस्ट बैंक के जेनिन में हमास के एक प्रमुख कमांडर को मार गिराया. एक संयुक्त अभियान इजरायल ने हमास के जेनिन प्रमुख वासेम हेजम को उस वक्त मार दिया, जब वो एक ट्रक में अपने साथी लड़ाकों के साथ जा रहा था.

इंडियन डिफेंस सोर्सेस के अनुसार, वासेम हेजम इजरायल के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में शामिल था. वो गोलीबारी और बमबारी हमलों की योजनाएं बनाता था. इसी के साथ मध्य गाजा में एक अपार्टमेंट पर हुए इजरायली हमले में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई. मरने वाले में पांच मासूम बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं. इस हमले में मरने वालों में एक महिला गर्भावती भी थी.

अल-तवील परिवार के मृत सदस्यों का शव अल-अक्सा अस्पताल के मुर्दाघर में ला गया. यहां पत्रकारों ने खुद शवों की गिनती की है. फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इजरायल ने नुसीरत शरणार्थी शिविर पर हमला किया. इस हमले की चपेट में अल-तवील परिवार के महिलाएं और बच्चे आ गए. पिछले साल अक्टूबर से गाजा में जारी बमबारी में 40 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं.

उधर, गाजा में इजरायली हमलों के बीच पोलियो ने भी अपने पांव पसार लिए हैं. वो मासूम बच्चों को शिकार बना रहा है. एक 10 महीने के बच्चे अब्दुल रहमान अबू अल-जिदयान के पोलियों ग्रस्त होने के बाद से अलर्ट जारी कर दिया गया है. पिछले 25 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है जब गाजा में कोई बच्चा पोलियों से संक्रमित पाया गया है. ऐसे में पोलिया टीकाकरण अभियान चलाने का ऐलान किया गया है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक गाजा में रविवार से पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरूआत होगी. एक सितबंर से शुरू हो रहे इस तीन दिवसीय अभियान में गाजा के मध्य, दक्षिणी और उत्तरी हिस्से को कवर किया जाएगा. डब्ल्यूएचओ के एक सीनियर अधिकारी रिक पीपरकोर्न ने बताया कि गाजा में चलाए जाने वाले इस टीकाकरण अभियान में 6 लाख 40 हजार बच्चों को टीका लगाया जाएगा.

खास बात ये है कि गाजा में पोलियो अभियान के लिए इजरायल युद्धविराम पर राजी भी हो गया है. युद्ध विराम पोलियो अभियान के दिन स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे से दोपहर तीन बजे तक लागू रहेगा. न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस टीकाकरण अभियान की निगरानी फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय, विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ़ और UNRWA करेंगे. इसमें 2 हजार स्वास्थ्य कर्मी हिस्सा लेंगे.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...