8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेल30 अगस्त, 3 साल, 3 मेडल, 3 रिकॉर्ड; अवनी लेखरा बनीं ‘शूटिंग...

30 अगस्त, 3 साल, 3 मेडल, 3 रिकॉर्ड; अवनी लेखरा बनीं ‘शूटिंग की शहजादी’

Published on

अवनी लेखरा ने शुक्रवार 30 अगस्त 2024 को पेरिस 2024 पैरालंपिक में महिला 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्टैंडिंग SH1 खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। इससे वह पैरालंपिक खेलों के इतिहास में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। भारतीय पैरा शूटर ने फाइनल में 249.7 का स्कोर बनाया, जो नया पैरालंपिक रिकॉर्ड बनाया।

अवनी लेखरा ने 249.6 का अपना पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, जो उन्होंने ठीक तीन साल (30 अगस्त 2021) पहले टोक्यो 2020 (कोरोना के कारण ये खेल 2020 की जगह 2021 में खेले गए थे) में बनाया था। ये आंकड़े देखते हुए लगता है कि अवनी लेखरा के करियर में 3 और 30 का काफी महत्व है। पैरालंपिक में अवनी का यह तीसरा पदक है।

अवनी लेखरा ने टोक्यो पैरालंपिक में एक गोल्ड और एक कांस्य पदक जीता था। अवनी ने टोक्यो में महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 कैटेगरी में गोल्ड और महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस स्टैंडिंग SH1 कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अवनी भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया के बाद खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय हैं। पैरालंपिक खेलों में कुल मिलाकर यह भारत का 10वां स्वर्ण पदक है।

अवनी लेखरा के 30 अगस्त को 3 बड़े रिकॉर्ड
30 अगस्त 2024: पैरालंपिक में 2 स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
30 अगस्त 2024: पैरालंपिक में 3 पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं।
30 अगस्त 2024: पेरिस पैरालंपिक खेलों में रिकॉर्ड अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता।
30 अगस्त 2021: टोक्यो पैरालंपिक खेलों में रिकॉर्ड अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता था।

पैरालंपिक में क्या होता है SH1 वर्ग
पैरालंपिक में SH1 वर्ग में वे खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिनके बाजुओं, कमर के निचले हिस्से, पैरों में विकृति होती है या उनकी बाजू नहीं होती हैं। अवनी लेखरा पेरिस पैरालंपिक 2024 में अभी महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन SH1 और मिक्स्ड 10 मीटर एयर राइफल प्रोन SH1 स्पर्धा में भी हिस्सा लेंगी।

अवनी की नजर और अधिक पदक जीतने पर
अवनी लेखरा ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीत हासिल करने के बाद कहा, ‘यह बहुत करीबी फाइनल था। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के लिए बहुत कम अंतर था, लेकिन मैं नतीजों के बजाय अपने विचारों पर ध्यान लगा रही थी। मुझे खुशी है कि इस बार भी एरीना में बजने वाला राष्ट्रगान भारत का था। मुझे अभी दो और स्पर्धाओं में हिस्सा लेना है, इसलिए मैं देश के लिए और पदक जीतने पर ध्यान लगाये हूं।’

अवनी के साथ कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय निशानेबाज मोना अग्रवाल ने कहा, ‘काफी मुश्किल था, लेकिन मैं सफल रही। इसलिये शुक्रिया। अवनी के साथ रहने के कारण निश्चित रूप से मदद मिली। वह एक चैंपियन हैं। वह मुझे प्रेरित करती हैं।’ 37 साल की मोना अग्रवाल ने निशानेबाजी से पहले गोला फेंक, पावरलिफ्टिंग और व्हीलचेयर वॉलीबॉल समेत कई खेलों में हाथ आजमाया था।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...